लाइव न्यूज़ :

मप्र की संस्कृति मंत्री ने महामारी के नाश के लिए किया "यज्ञ चिकित्सा" का आह्वान

By भाषा | Updated: May 12, 2021 12:43 IST

Open in App

इंदौर, 12 मई यज्ञ को "पर्यावरण शुद्ध करने की प्राचीन चिकित्सा पद्धति" बताते हुए मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने दावा किया है कि देश में महामारियों के नाश में अनादि काल से यज्ञ की परंपरा रही है।

कोविड-19 की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के बीच उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वे एक ही समय पर हवन करते हुए आहुतियां डालें।

ठाकुर ने यहां मंगलवार को कुछ संवाददाताओं से कहा, "हम आप सबसे प्रार्थना करते हैं कि 13 मई तक सुबह 10 बजे एक साथ यज्ञ करते हुए आहुतियां डालें और पर्यावरण को शुद्ध करें क्योंकि महामारियों के नाश में अनादि काल से यज्ञ की पावन परंपरा है।"

उन्होंने कहा, "यज्ञ पर्यावरण को शुद्ध करने की एक चिकित्सा है, यह धर्मांधता और कर्मकांड नहीं है। ..तो आइए, हम सब यज्ञ में दो-दो आहुतियां डालें और अपने खाते का पर्यावरण शुद्ध करें। तीसरी लहर हिंदुस्तान को छू नहीं पाएगी।"

संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि महामारी की तीसरी लहर की आशंका के प्रति प्रदेश सरकार "जागृत" है।

उन्होंने कहा, "ऐसा कहा जा रहा है कि यह लहर बच्चों पर हमला करेगी। इसकी रोकथाम के लिए भी प्रदेश सरकार की ओर से संपूर्ण तैयारी प्रारंभ की जा रही है।"

ठाकुर ने कहा, "मुझे भरोसा है कि हम महामारी की तीसरी लहर से भी अच्छी तरह निपटेंगे क्योंकि जब सबके संयुक्त प्रयास पवित्र भाव से होते हैं, तो कोई भी मुसीबत टिक नहीं पाती। हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि यह लहर लोगों को कष्ट नहीं दे पाए।"

शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल ठाकुर के पास संस्कृति और अध्यात्म विभाग के साथ ही पर्यटन महकमा भी है और वह धार्मिक व सांस्कृतिक विषयों पर अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चित रहती हैं।

ठाकुर ने यहां सात मार्च को एक कार्यक्रम में दावा किया था कि सूर्योदय और सूर्यास्त के समय गाय के गोबर के कंडे पर हवन के दौरान इसी पशु के दूध से बने घी की महज दो आहुतियों के असर से कोई भी घर 12 घंटे तक संक्रमणमुक्त रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम