लाइव न्यूज़ :

MP: ढलती उम्र ने मिटा दी बुजुर्गों के अंगूठे की लकीरें, तो फिंगर प्रिंट की वजह से रोका गया राशन

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 11, 2020 21:39 IST

पीडीएस की दुकानों पर थम्ब इम्प्रेशन मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद ही राशन मिलता है, जबकि बढ़ती उम्र के चलते इनके हाथों की लकीरें धुंधला गई हैं. ऐसे में राशन मिलना इनके लिए मुश्किल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में बुजुर्गों का थम्ब इम्प्रेशन मिस-मैच हो रहा है.भोपाल शहर के ऐशबाग निवासी 98 साल की रामप्यारी बाई समेत दर्जनों महिलाओं को इसी समस्या की वजह से राशन नहीं मिली।

भोपाल: पीडीएस की दुकानों के द्वारा बुजुर्गो के फिंगर प्रिंट न मिलने, राशन न दिए जाने पर मानव अधिकार आयोग ने कमिश्नर और कलेक्टर भोपाल से जवाब मांगा है. आयोग के अनुसार सरकार के निर्देश है कि 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि बाहर कोरोना का खतरा है.

इस निर्देश ने भोपाल शहर के उन बुजुर्गों की समस्या और बढ़ा दी है, जिनके राशन का प्रबंध पीडीएस दुकानों पर ही निर्भर है. जब घर में अन्न का दाना न हो, तो राशन लेने जाना इन बुजुर्गों की मजबूरी ही है, लेकिन समस्या यहीं खत्म नहीं हो जाती, क्योंकि पीडीएस की दुकानों पर थम्ब इम्प्रेशन मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद ही राशन मिलता है, जबकि बढ़ती उम्र के चलते इनके हाथों की लकीरें धुंधला गई हैं. 

ऐसे में इनका थम्ब इम्प्रेशन मिस-मैच हो रहा है. इसलिये दुकानदार इन्हें खाली हाथ लौटा देते हैं. भोपाल शहर के ऐशबाग निवासी 98 साल की रामप्यारी बाई, बरखेडी निवासी 90 साल की मुबीना खातून, आरिफ नगर निवासी 88 साल की नफीस फातिमा, करोंद निवासी 77 साल की बेनीबाई, बरखेडी निवासी 75 साल की प्रेमबाई साहू, शिवनगर बस्ती निवासी 67 साल की सुरजीत कौर, इन सभी की यही परेशानी है.

इन्हें अपने पडोसियों से राशन मांगकर गुजारा करना पड़ रहा है. इस मामले में आयोग ने कमिश्नर भोपाल तथा कलेक्टर भोपाल से प्रतिवेदन मांगा है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब