लाइव न्यूज़ :

सीएम शिवराज सिंह चौहान के काफिले पर फिर से पथराव, एएसपी हुए घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 18, 2018 07:41 IST

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार दोपहर में उज्जैन जिले में माकडोन से जनआशिर्वाद यात्रा की शुरूआत की थी।

Open in App

उज्जैन, 18 सितंबर:  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनदर्शन यात्रा पर सोमवार देर शाम पथराव की घटना हुई है। पथराव में कुछ वाहनों के कांच फूटे हैं। इस पथराव पर नियंत्रण के लिए पुलिस को आंसू गैस का उपयोग भी करना पड़ा है। पथराव करने वाले इस दौरान खेतों में भाग खडे हुए । पथराव मे उज्जैन के एएसपी अभिषेक दीवान के हाथ में चोंट आने की जानकारी सामने आई हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार दोपहर में उज्जैन जिले में माकडोन से जनआशिर्वाद यात्रा की शुरूआत की थी।यहां से वे ग्रामीण क्षेत्रों में होते हुए महिदपुर विधानसभा में पहुंचे थे। महिदपुर से नागदा का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था जिस पर देर शाम यात्रा रवाना हुई थी।महिदपुर से नागदा के बीच रतलाम जिले के ताल और महिदपुर थाना का गांव कल्लूखेडी है। यहां से जब काफिला गुजर रहा था उसी दौरान पथराव की यह घटना होना बताया जा रहा है।इस दौरान काफिले की सुरक्षा में उज्जैन पुलिस चल रही थी।

पथराव से एक दम हड़कंप की स्थिति बनी पुलिस ने लाठियां भांजी और अश्रु गैस का उपयोग भी किया। अश्रुगैस के उपयोग से पथराव करने वाले खेतों में भाग खडे हुए ।काफिले को लेकर उज्जैन पुलिस आगे के लिए निकल गई ।पथराव में कुछ गाडियों के कांच फुटने की स्थिति बनी साथ ही सीएम की जनआशिर्वाद यात्रा के वाहन पर भी कुछ पत्थर लगने की स्थिति सामने आई है लेकिन वाहन में कोई टूटफूट नहीं हुई है।रतलाम डीआईजी जितेन्द्रसिंह का कहना था कि यह गांव का रोड वाला 600 मीटर का हिस्सा रतलाम अंतर्गत है। यह मामला महिदपुर थाना अंतर्गत उज्जैन जिले का है। हमारा वहां कोई जवान तक नहीं था न ही हमें यात्रा को लेकर कोई सूचना ही थी।एसडीओपी आलेाट प्रदीप विश्वकर्मा के अनुसार यह गांव रेकार्डेड है।पुरा गांव खाली कर लोग भाग गए हैं।

रतलाम पुलिस को सूचना नहीं…!

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर यह बात भी सामने आ रही है कि रतलाम पुलिस को इस कार्यक्रम की जानकारी ही नहीं थी।  अधिकारी इसकी पुष्टि कर रहे हैं।आपसी संवाद अभाव के कारण ही ऐसा होना सामने आ रहा है।यह भी सामने आ रहा है कि कल्लूखेडी के सरपंच नाहरसिंह को पहले से ही महिदपुर रोड थाने पर ले जाकर बैठा दिया गया था। काप्फिला निकलने के दौरान यहां अच्छी खासी भीड़ इकठ्ठा हो गई थी विरोध की स्थिति के चलते पथराव की वारदात हुई जिसके बाद पुलिस ने अश्रुगैस का उपयोग किया। इस गांव में उज्जैन जिले का महिदपुर थाना और रतलाम जिले का ताल थाना दोनों ही लगते हैं।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"