लाइव न्यूज़ :

MP: अंतिम संस्कार के इंतजार में अस्पताल में कंकाल बन गया लावारिस शव, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: September 16, 2020 13:49 IST

अधिकारी के पास इस बात की जानकारी नहीं है कि कंकाल में तब्दील हुआ शव किसका है और एमवायएच के मुर्दाघर में कब पहुंचा था?

Open in App
ठळक मुद्देएक पुलिस अधिकारी का कहना है कि पिछले दिनों हमें संयोगितागंज क्षेत्र में जितने भी लावारिस शव मिले, हमने कानूनी प्रक्रिया कर सबका अंतिम संस्तकार कर दिया।एमवायएच अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि हमने लावारिस शव सड़ने के मामले की जांच के लिये समिति बनायी है।

इंदौरइंदौर के एक सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में एक लावारिस शव के स्ट्रैचर में ही सड़ जाने और कंकाल बन जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में इसकी तस्वीर सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जांच के आदेश दिये हैं। शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के अधीक्षक प्रमेंद्र ठाकुर ने बुधवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हमने लावारिस शव सड़ने के मामले की जांच के लिये समिति बनायी है।

जांच में एमवायएच का जो भी कर्मचारी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।" उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि कंकाल में तब्दील हुआ शव किस व्यक्ति का है और एमवायएच के मुर्दाघर में कब पहुंचा था? इस बीच, पुलिस भी इस सवाल से कन्नी काटती दिखायी दे रही है।

संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने कहा, "एमवायएच प्रबंधन ही जानकारी दे सकता है कि लावारिस शव अस्पताल के मुर्दाघर में कब और कैसे पहुंचा था?" उन्होंने कहा, "पिछले दिनों हमें संयोगितागंज क्षेत्र में जितने भी लावारिस शव मिले, उन सबका कानूनी औपचारिकताओं के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।"  

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?