लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मानसिक रूप से अस्थिर वृद्ध के मुस्लिम होने की बात पूछकर पिटाई, मौत, भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: May 22, 2022 07:50 IST

एक मिनट के वीडियो में कथित तौर पर पूर्व भाजपा पार्षद बीना कुशवाहा के पति दिनेश कुशवाहा को जैन पर हमला करते हुए दिखाया गया है। कुशवाहा को यह कहते हुए देखा जा सकता है: 'तुम्हारा नाम क्या है? मोहम्मद?' इसके अलावा वह बार-बार जैन का आधार कार्ड मांगते भी नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के नीमच में एक 65 वर्षीय मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति भवरलाल जैन के मृत पाए गए।एक वीडियो में भाजपा कार्यकर्ता को जैन के साथ मारपीट करते हुए देखा गया था।वह जैन से पूछ रहा था कि क्या उसका नाम मोहम्मद है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक 65 वर्षीय मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति भवरलाल जैन के मृत पाए जाने के दो दिन बाद पुलिस ने शनिवार को एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। एक वीडियो में भाजपा कार्यकर्ता को जैन के साथ मारपीट करते हुए देखा गया था और वह जैन से पूछ रहा था कि क्या उसका नाम मोहम्मद है।

जैन की मौत के बाद सामने आए एक मिनट के वीडियो में कथित तौर पर पूर्व भाजपा पार्षद बीना कुशवाहा के पति दिनेश कुशवाहा को जैन पर हमला करते हुए दिखाया गया है। कुशवाहा को यह कहते हुए देखा जा सकता है: 'तुम्हारा नाम क्या है? मोहम्मद?' इसके अलावा वह बार-बार जैन का आधार कार्ड मांगते भी नजर आ रहे हैं।

मनासा थाने के प्रभारी निरीक्षक के एल. डांगी ने कहा कि 40 पुलिसकर्मियों की एक टीम ने फरार चल रहे कुशवाहा का पता लगाया। उसे जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर पकड़ा गया।

उनकी गिरफ्तारी से पहले नीमच पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि उसके संदिग्ध व्यवहार के आधार पर दिनेश कुशवाहा के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (2) (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

भाजपा के नीमच प्रमुख पवन पाटीदार ने कहा कि कुशवाहा पार्टी में कोई पद नहीं रखते हैं और केवल एक कार्यकर्ता हैं। रतलाम जिले के सरसई गांव निवासी जैन 16 मई को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से लापता हो गए थे। 19 मई को वह नीमच मनासा तहसील में मृत पाया गया था।

इंस्पेक्टर के मुताबिक मारपीट का वीडियो 19 मई को शव परिवार को सौंपे जाने के बाद सामने आया था। जैन के छोटे भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि परिवार ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे और उसके तुरंत बाद हमले का वीडियो मिला। पुलिस को लिखे पत्र में राजेश जैन ने कुशवाहा पर अपने भाई को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :Madhya Pradeshneemuch-acशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh ChouhanNarottam Mishra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी