लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के नसरुल्लागंज शहर का नाम बदलकर हुआ भैरूंदा, सीएम शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा क्षेत्र में आता है शहर

By रुस्तम राणा | Updated: April 2, 2023 15:48 IST

भाजपा शासित मध्य प्रदेश सरकार ने 7 दिसंबर 2022 को नसरुल्लागंज का नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, जिसके बाद केंद्र ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने 7 दिसंबर 2022 को नसरुल्लागंज का नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा थाजिसके बाद केंद्र ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी नसरुल्लागंज CM शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में स्थित है, जिसे अब भैरूंदा के नाम से जाना जाएगा

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भैरूंदा कर दिया गया है। रविवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में राजपत्र जारी किया है। नसरुल्लागंज का नया नाम राज्य सरकार द्वारा पिछले साल प्रस्ताव भेजे जाने के बाद हुआ है। राज्य की बीजेपी शासित सरकार ने 7 दिसंबर 2022 को नसरुल्लागंज का नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, जिसके बाद केंद्र ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

हालांकि इससे पहले ही मुख्यमंत्री चौहान ने 22 फरवरी 2021 को इस शहर का नाम बदलने का ऐलान कर दिया था। राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। आपको बता दें कि नसरुल्लागंज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में स्थित है, जिसे अब भैरूंदा के नाम से जाना जाएगा। कांग्रेस ने राज्य सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय यादव ने कहा है कि सरकार धर्म के आधार पर स्थानों के नाम बदलने की कवायद में जुटी है। 

मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले साल फरवरी में होशंगाबाद जिले का नाम बदलकर नर्मदापुरम और इसके बाबई कस्बे का नाम माखन नगर कर दिया था। बाबई प्रसिद्ध कवि माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली है। नवंबर 2021 में, भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर आदिवासी रानी कमलापति के नाम पर कर दिया गया। प्रदेश भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल ने दावा किया था कि नसरुल्लागंज का नाम बदलना स्थानीय नागरिकों की पुरानी मांग है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानMadhya Pradeshकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो