लाइव न्यूज़ :

मुंबई के एक होटल में मृत मिले सांसद मोहन डेलकर

By भाषा | Updated: February 22, 2021 19:10 IST

Open in App

मुंबई, 22 फरवरी दादरा और नगर हवेली से सात बार के सांसद मोहन डेलकर मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली से निर्दलीय सांसद 58 वर्षीय डेलकर का शव दक्षिणी मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में एक होटल में मिला। वह सात बार सांसद रहे थे।

अधिकारी ने निर्दलीय सांसद के शव के पास से गुजराती में लिखा एक सुसाइड नोट मिलने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का पता लग पाएगा।

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के आधार पर दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया जा रहा है। डेलकर मई 2019 में सातवीं बार सांसद निर्वाचित हुए थे।

वह कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय मामलों संबंधी लोकसभा की स्थायी समिति के सदस्य थे। वहीं वह गृह मंत्रालय संबंधी निम्न सदन की सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। डेलकर के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

अनुसूचित जनजाति के अधिकारों के पैरोकर मोहन सांजीभाई डेलकर ने अपना करियर सिलवासा में ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर शुरू किया था। वह पहली बार दादरा और नागर हवेली से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर 1989 में निर्वाचित हुए थे।

वह 1989-2009 तक लगातार छह बार निर्वाचित होकर संसद भवन पहुंचे। इसके बाद उन्हें 2009 और 2014 के लोक सभा चुनावों में हार का सामना करना। हालांकि उन्होंने 17वीं लोकसभा में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की।

डेलकर को 1989,1991 और 1996 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और 1998 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में सफलता मिली थी। वह दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए और 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार तो बने लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनई दरें 18 दिसंबर, 2025 से लागू, होम लोन 7.15 और कार लोन 7.50 प्रतिशत सालाना से शुरू, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने क्रिसमस और नए साल पर दी राहत

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावः 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ऐलान, राज और उद्धव ठाकरे कितने सीट पर लड़ेंगे BMC चुनाव

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

क्रिकेटWPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने WPL के आगामी सीज़न से पहले जेमिमा रोड्रिग्स को बनाया गया कप्तान

भारतकौन हैं सदानंद डेट? NIA प्रमुख को भेजा गया वापस, संभाल सकते हैं महाराष्ट्र के DGP का पद

भारत अधिक खबरें

भारतVinod Kumar Shukla passes away: प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन

भारतUP: विधानसभा परिसर में सपा विधायकों ने ट्रैक्टर और गन्ने के साथ किया प्रदर्शन

भारतजूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में खेलों का विकास हमारी प्राथमिकताः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भारतभाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, किया गया भव्य स्वागत, कहा- बिहार की जीत बंगाल से केरल तक जाएगा यह निश्चित है

भारतकांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जदयू ने कसा तंज, कहा- एक विशेष परिवार में जन्म लेने के कारण कर रहे हैं पार्टी का नेतृत्व