लाइव न्यूज़ :

MP LokSabha Election : मध्यप्रदेश में मिशन 29 के लिए बीजेपी के गढ़ पर कांग्रेस की नजर

By आकाश सेन | Updated: February 2, 2024 19:47 IST

भोपाल: लोकसभा चुनाव को लेकर एमपी कांग्रेस मिशन 29 की तैयारी में जुट गई है। विधानसभा चुनाव में करारी हार से सबक लेते हुए कांग्रेस इस बार बीजेपी के फॉर्मूले को ही बीजेपी के खिलाफ उपयोग करने की तैयारी में है । लेकिन मध्य प्रदेश की धरती जो सालों से बीजेपी के लिए मुफीद रही है। प्रदेश की 11 लोकसभाओं पर बीजेपी का तीन दशक से एक तरफा कब्जा रहा है, जो आज भी सतत बरकरार है। लेकिन इस बार कांग्रेस अलग रणनीति से बीजेपी के किलों में सेंधमारी की तैयारी में जुटी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देMP में मिशन29 की तैयारियों में जुटी बीजेपी और कांग्रेस।बीजेपी के फॉर्मूले पर कांग्रेस की तैयारी।बीजेपी के गढ़ वाली 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की नजर।इन सीटों को लेकर कांग्रेस ने तैयार किया खास प्लान ।

लोकसभा चुनाव को लेकर एमपी की 29 लोकसभा सीटों पर होने वाले रण को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है । खासतौर पर कांग्रेस की नजर इस बार उन सीटों पर है । जिन सीटों को बीजेपी का गढ़ माना जाता है । क्योकिं कांग्रेस की कोशिश है कि बीजेपी की सेफ सीटों पर अटेक कर बीजेपी के बड़े नेताओं को यही रोका जाएं । जिससे अन्य सीटों पर कांग्रेस को तैयारी का मौका मिल जाएं। यानी वहीं फॉर्मूला । जो बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में अपनाया था । जहां बीजेपी ने अपने दिग्गज चेहरों को कांग्रेस की सेफ सीटें मानी जाने वाली सीटों पर उतारा और वो इसमें कामयाब भी रही । अब आपकों बताते है कौन सी वो 29 में से 11 लोकसभा सीटें है जिस पर कांग्रेस की नजर है । जानिए किस सीट पर कब से BJP का कब्जा1989 से भोपाल, इंदौर, भिंड, विदिशा, दमोह सीट बीजेपी के पास1996 से जबलपुर, सागर, बालाघाट, बैतूल, मुरैना, सतना सीट पर कब्जाखजुराहो लोकसभा 2004 से और ग्वालियर लोकसभा 2009 से बीजेपी के कब्जे में2009 से खरगोन, सीधी, टीकमगढ़ बीजेपी के पास2014 से होशंगाबाद, रीवा, मंडला, शहडोल, राजगढ़, देवास, उज्जैन, मंदसौर, धार, खंडवा बीजेपी के पास2019 में BJP गुना और रतलाम लोकसभा सीट पर भी लहराया परचमछिंदवाड़ा सीट कमलनाथ के कब्जे की रही है.1997 के उपचुनाव में यहां से एक बार बीजेपी के सुंदरलाल पटवा चुनाव जीते थे

लोकसभा चुनाव में 2004 के बाद यानी 2003 में एमपी में उमाभारती के नेतृत्व में प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद । से ही । लगातार लोकसभा चुनाव में बीजेपी का जनाधार बड़ा है । इस बार के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। यही कारण है कि बीजेपी इस बार अपने सेफ सीटों से नए चेहरों पर दाव लगाकर सबको चौका सकती है। वही नए चेहरों पर बीजेपी के दाव का जवाब देने के लिए कांग्रेस इन सीटों पर दिग्गजों या क्षेत्रिय जातिगत समीकरण के आधार पर नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी है । खास बात ये है कि विधानसभा चुनाव से सबक लेकर अब कांग्रेस बीजेपी के चक्रव्यू में ही बीजेपी को उलझाने की तैयारी कर रही है । लेकिन देखना ये बेहद दिलचस्प होगा कि कांग्रेस का ये फॉर्मूला लोकसभा चुनाव में कितना कारगर साबित होगा। 

टॅग्स :Madhya Pradeshकांग्रेसCongressCongress BhawanMadhya Pradesh Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?