लाइव न्यूज़ :

खरगोन सांप्रदायिक हिंसा: 'युवक से तलवार छिनने की कोशिश की, उसके दोस्त ने मार दी गोली', घायल पुलिस अधिकारी ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2022 13:57 IST

खरगोन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा है कि जब मैंने युवक से तलवार छिनने की कोशिश की तभी मेरा अंगूठा कट गया। जब मैंने उसे दोबारा पकड़ने की कोशिश की तभी उसके दोस्त ने मुझ पर गोली चला दी और मेरा पैर घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के खरगोन में बीते 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।घायल होने वाले एसपी ने कहा है कि एक दंगाई से तलवार छिनने के दौरान उन्हें गोली मारी गई थी।एसपी को सर्जरी कराने की जरूरत नहीं पड़ी लेकिन उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के खरगोन में बीते 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन हुई सांप्रदायिक हिंसा में घायल होने वाले खरगोन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा है कि एक दंगाई से तलवार छिनने की कोशिश के दौरान उन्हें गोली मारी गई थी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, चौधरी ने कहा कि सांप्रदायिक संघर्ष की बात सुनकर मैं मौके पर पहुंचा। मैंने एक युवक को तलवार के साथ देखा और उसके पीछे भागा।

उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने उससे तलवार छिनने की कोशिश की तभी मेरा अंगूठा कट गया। जब मैंने उसे दोबारा पकड़ने की कोशिश की तभी उसके दोस्त ने मुझ पर गोली चला दी और मेरा पैर घायल हो गया।

हालांकि, चौधरी को सर्जरी कराने की जरूरत नहीं पड़ी लेकिन उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है।

खरगोन के अतिरिक्त कलेक्टर सुमेर सिंह मुजाल्दे ने कहा कि 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस पर कथित तौर पर पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पथराव से आगजनी हुई और कई वाहनों और घरों में आग लगा दी गई। झड़प में घायल होने वालों में तीन पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

घटना के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। नागरिकों से कहा गया था कि वे चिकित्सा आपात स्थिति को छोड़कर बाहर न निकलें। हिंसा के सिलसिले में अब तक 100 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

राज्य सरकार ने संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई के लिए हिंसा में कथित तौर पर शामिल आरोपियों के घरों को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ध्वस्त कर दिया है।

वहीं, भोपाल में इस्लामिक मौलवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से मुलाकात की और कहा कि सेंधवा और खरगोन में रामनवमी के जुलूस में शामिल लोगों ने मस्जिदों पर भगवा झंडा फहराया और आपत्तिजनक नारे लगाए, जिससे हिंसा हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है और झड़पों के लिए दोषी ठहराया जा रहा है।

टॅग्स :Madhya Pradeshkhargone-acशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh ChouhanNarottam Mishra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर