लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र की यात्री बसों की आवाजाही पर प्रतिबंध 30 जून तक बढ़ाया, कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मिले केस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 23, 2021 14:02 IST

नया स्वरूप ‘डेल्टा प्लस’ भारत में सबसे पहले सामने आए ‘डेल्टा’ या ‘B.1.617.2’ स्वरूप में ‘उत्परिवर्तन’ से बना है। भारत में संक्रमण की दूसरी लहर आने की एक वजह ‘डेल्टा’ भी था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,270 नए मामले आए है।राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59,79,051 हो गई।94 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,18,313 हो गई है।

भोपालः मध्य प्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की यात्री बसों की आवाजाही पर मौजूदा प्रतिबंध को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर यह प्रतिबंध लागू किया था।एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने एक आदेश जारी किया है। इससे पहले 15 जून को जारी किया गया बसों की आवाजाही पर प्रतिबंध बढ़ाने का आदेश 22 जून तक प्रभावी था।

वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की यात्री बसों के संचालन पर लगाया गया प्रतिबंध 15 जून से हटा दिया था। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 7,89,415 हो गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में इस महामारी से 22 लोगों की मौत हुई, प्रदेश में अब तक इस बीमारी से कुल 8,806 लोगों की मौत हो चुकी है। 

महाराष्ट्र में कोविड-19 के अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा प्लस’ के अभी तक 21 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि इस स्वरूप के सबसे अधिक नौ मामले रत्नागिरी, जलगांव में सात मामले, मुंबई में दो और पालघर, ठाणे तथा सिंधुदुर्ग जिले में एक-एक मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से 7,500 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। ये नमूने 15 मई तक एकत्रित किए गए थे और इनका जीनोम अनुक्रमण किया जा चुका है। जीनोम अनुक्रमण से सार्स-सीओवी2 में छोटे से छोटे उत्परिवर्तन (वायरस के स्वरूप बदलने का) का भी पता चल जाता है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप