लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ‘तांडव’ के निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज करेगी: मंत्री

By भाषा | Updated: January 19, 2021 15:15 IST

Open in App

भोपाल, 19 जनवरी मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर दिखाई जा रही वेब सीरीज ‘तांडव’ के निर्माताओं के खिलाफ प्रदेश सरकार कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज करेगी।

पत्रकारों द्वारा अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘तांडव’ के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा, ‘‘जीशान अयूब, सैफ अली खान और अब्बास जफर ने जिस तरह से हमारे धर्म पर प्रतिक्रिया दी और हमारी भावनाओं को आहत किया, उसकी मैं निंदा करता हूं। मध्यप्रदेश सरकार इस संबंध में एक मामला दर्ज करेगी।’’

वेब सीरीज तांडव पर भाजपा के विरोध पर अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के विचारों पर प्रतिक्रिया देते हुए मिश्रा ने कहा कि किसी अन्य धर्म के खिलाफ कोई टिप्पणी करने वाली फिल्म अब तक क्यों नहीं बनी? “ये सिर्फ हिंदुओं को ही निशाना क्यों बनाते हैं? और जब हम इसका विरोध करते हैं तो अन्य राजनीतिक दलों को बुरा क्यों लगता है? यह तुष्टीकरण की राजनीति अच्छी नहीं है।”

इस बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस वेब सीरीज की विषय वस्तु पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारी आस्था पर चोट और हमारे देवी-देवताओं का अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं है। ओटीटी प्लेटफार्म्स पर परोसी जा रही अश्लीलता हमारे किशोरों के लिये ठीक नहीं है इसलिये इन मंचों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार इस पर स्वत: संज्ञान ले रही है।’’

इससे पहले, सोमवार को मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग और राज्य विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से अपील की थी कि वे हिंदू देवी-देवताओं का कथित तौर पर उपहास उड़ाने के आरोप में अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ' तांडव ' पर प्रतिबंध लगाया जाये।

इससे पहले, भाजपा सांसद मनोज कोटक और मुंबई में पार्टी के विधायक राम कदम भी इस वेब सीरीज को लेकर आपत्ति जता चुके हैं। अभिनेता सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अयूब, गौहर खान और कृतिका कामरा अभिनीत 'तांडव' का शुक्रवार को अमेजन प्राइम ओटीटी पर प्रीमियर हुआ।

फिल्मकार अली अब्बास जफर ने हिमांशु किशन मेहरा के साथ इस राजनीतिक नाटक का निर्माण, व निर्देशन किया है। इसे गौरव सोलंकी ने लिखा है, जो फिल्म ‘‘आर्टिकल 15’’ के लेखन के लिये जाने जाते हैं।

इस सीरीज की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए रविवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस मुद्दे पर अमेजन प्राइम से स्पष्टीकरण मांगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी