लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः कांग्रेस ने तय किए सौ नाम, जल्द घोषित होगी उम्मीदवारों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 11, 2018 05:21 IST

लंबे समय से कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, इन कयासों पर अब जल्द ही विराम लगने वाला है। कांग्रेस की छानबीन समिति के पदाधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश के नेताओं की लगातार हुई बैठकों के बाद अब 100 नामों पर मोहर लगा दी गई है।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 100 प्रत्याशियों की घोषणा 12 अक्टूबर तक कर सकती है। छानबीन समिति के साथ हुई पदाधिकारियों की बैठक के बाद इन प्रत्याशियों की नामों पर सहमति बन गई है। बताया जाता है कि पहली सूची में करीब 45 वर्तमान विधायकों को टिकट देने पर मोहर लगाई गई है।

लंबे समय से कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, इन कयासों पर अब जल्द ही विराम लगने वाला है। कांग्रेस की छानबीन समिति के पदाधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश के नेताओं की लगातार हुई बैठकों के बाद अब 100 नामों पर मोहर लगा दी गई है। इसमें करीब 45 वर्तमान विधायकों को टिकट दिए जाने पर सहमति बन गई है। 

इन नामों की घोषणा कांग्रेस द्वारा 12 अक्तूबर तक किए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इन नामों में वे नाम भी शामिल हैं, जो बीते चुनाव में 3 हजार से कम मतों के अंतर से हारे थे। इसके अलावा दो पूर्व सांसदों के नाम भी शामिल किए गए हैं। दो दिनों तक लगातार हुई इस बैठक के बाद प्रदेश के सभी नेताओं से चर्चा कर समन्वय बैठाते हुए इन नामों पर सहमति बनाई गई है।

सूची को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि उम्मीदवारों को लेकर जो जानकारी चाही थी, उसके आधार पर नाम तय किए जा रहे हैं, नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। 

वहीं प्रदेश कांगे्रस के प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि 150 सीटों के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को लेकर बैठक में चर्चा हुई है। छानबीन समिति के साथ हुई चर्चा में कई सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं, जबकि कुछ पर चर्चा की जा रही है, जल्द ही नामों की घोषणा होगी।

उल्लेखनीय है कि नवरात्रि में कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी करने की तैयारी में है। नामों पर भी लगभग छानबीन समिति की राय बन चुकी है। अब यह सूची राहुल गांधी के पास भेजी जाएगी जहां से नामों को हरी झंडी मिलते ही 12 अक्तूबर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। 

बैठक में समिति अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, प्रचार समिति अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद है।

कांग्रेस द्वारा अब तक जिन सौ नामों पर सहमति बनाई गई है, इन नामों में दो पूर्व सांसदों प्रेम चंद गुड्डू, सज्जन सिंह वर्मा के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ समय पूर्व भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई विजयराघवगढ़ की महिला नेत्री पदमा शुक्ला का नाम भी शामिल होना बताया जा रहा है। 

वहीं करीब एक दर्जन नाम ऐसे हैं, जो पिछला चुनाव काफी कम मतों के अंतर से हारे थे। बताया जाता है कि पार्टी ने 3 हजार से कम मतों से हारे प्रत्याशियों को भी फिर से टिकट देने का मन बनाया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर