लाइव न्यूज़ :

MP Elections 2023: "मैं भी पीएम की पोती और बेटी हूं उनके साथ अमेठी जाती थी तब...", मध्य प्रदेश की एक चुनावी सभा में बोलीं प्रियंका

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 9, 2023 20:55 IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मझगांव के बीच मिचकुरिन में जनसभा में कहा, शिवराज सरकार ने 22 हजार घोषणा की होगी लेकिन पूरी केवल 22 पूरी की, भाजपा वाले लाडली बहना से चुनाव जीतेगी क्या?

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज एमपी के चित्रकूट में हैउन्होंने कहा, शिवराज सरकार ने 22 हजार घोषणा की होगी लेकिन पूरी केवल 22 ही की होगीलाडली बहना योजना को लेकर उन्होंने पूछा- 18 साल से सरकार चला रहे है पहले घोषणा क्यों नहीं की?

सतना: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज एमपी के चित्रकूट में है। उन्होंने मझगांव के बीच मिचकुरिन में जनसभा में कहा, शिवराज सरकार ने 22 हजार घोषणा की होगी लेकिन पूरी केवल 22 ही की होगी, भाजपा वाले लाडली बहना से चुनाव जीतेगी क्या? 18 साल से सरकार चला रहे है। पहले घोषणा क्यों नहीं की? प्रियंका विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी के समर्थन में सभा कर रही हैं। 

सभा मिचकुरिन मे उसी जगह पर हो रही है जहां से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत की थी। प्रियंका गांधी की सभा विंध्य की 30 विधानसभा सीटों पर प्रभाव डालेगी खासतौर पर सतना की 7 और रीवा की 8 विधानसभा सीटों पर सीधा असर होगा। 

प्रियंका गांधी के भाषण की खास बातें

1- 18 साल से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार चल रही है इसलिए उनके मन में यह बात बैठ गई है कि हम काम क्यों करें धर्म के नाम पर वह मांग लेंगे आप लोग सोचते हैं धार्मिक इंसान है इसी को वोट देंगे मीडिया को अपने कब्जे में ले रखा है कि केवल हमें ही दिखाएं।

2- यह लोग अडानी अंबानी के हजारों करोड़ से कर्ज माफ करने के लिए कहते हैं।  लेकिन किसानों से कर्ज चुकता करने के लिए कहते हैं। किसान जब आंदोलन कर रहे थे तब इनके एक मंत्री ने किसानों को कुचल दिया बाद में वही मंत्री उनके साथ मंच में बैठा रहा लेकिन यह किसने से मिलने तक नहीं गए। 

3- मैं भी पीएम की पोती और बेटी हूं उनके साथ अमेठी जाती थी तब महिलाएं उन्हें डाटाती थीं कि आपने यह काम क्यों नहीं किया।

प्रियंका की एमपी के लोगों को गारंटी

महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये किसानों का कर्ज माफ100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफपुरानी पेशन लागू500 रुपये मे गैस सिलेंडरस्कूली छात्रों को छात्रवृत्तिMSP की गारंटीयुवाओ को 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता12 वी तक निशुल्क शिक्षाप्रतियोगी परीक्षा शुक्ला मे 100% छूट25 लाख रुपये तक बीम का बीमाOBC को 27% आरक्षणजातिगत जनगणना

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023Priyanka Gandhi Vadraकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप