लाइव न्यूज़ :

MP Election 2023: भोपाल में 1200 कर्मचारी करेंगे मतगणना, कर्मचारियों को 24 नवंबर को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

By आकाश सेन | Updated: November 23, 2023 17:41 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव के लिए 03 दिसंबर को होगी मतगणना। भोपाल की सात विधानसभा सीटों पर आएंगे परिणाम। मतगणना से पहले दो चरण में कर्मचारियों को दिया जाएगा मतगणना का प्रशिक्षण।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल में काउंटिंग की तैयारियां तेज ।7 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 96 प्रत्याशी मैदान में।मतों की गिनती के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबलें लगाई जाएंगी।शहर में कुल 2049 केंद्रों पर हुआ था मतदान।

भोपालः भोपाल जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शहर की सात विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार मतगणना के लिए 1200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है । जिन्हें  24 नवंबर से दो चरणों में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

3 दिसंबर को वोटो की गिनती  दिव्यांग और बुजुर्ग व डाक मतपत्रों के गिनने के साथ शुरु होगी । इनके लिए एक विधानसभा क्षेत्र में तीन से चार टेबल लगाई जाएंगी। इनकी गिनती पूरी होने के बाद शहर की सातों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम के मतों की गिनती शुरु  की जाएगी। गौरतलब है कि कि इस बार सात विधानसभा क्षेत्र में कुल 96 उम्मीद्वार मैदान में थे।

मतगणना के लिए लगाई जाएंगी 14-14 टेबलें

भोपाल जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में वोटों  की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबलें लगाई जाएंगी। हर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती इन टेबलों पर होगी। इससे एक बार में 14 मतदान केंद्रों की ईवीएम के मतों का पता चलेगा। इस तरह विधानसभा के मतदान केंद्रों के हिसाब से चरण होंगे।

कुल मतदान केंद्र और डाक मतपत्र की गिनती के बाद विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी कुल मतों का प्रमाणपत्र जारी करेंगे। जिससे प्रत्याशी को मिले मतों के हिसाब से हार-जीत का फैसला होगा। बता दें की जिला जेल के स्ट्रांग रूम में तीन दिसंबर रविवार को सुबह आठ बजे से दो हजार 49 ईवीएम के अंदर के दर्ज मतों की गिनती की जाएगी।

जिले के सात विधानसभा क्षेत्र बैरसिया,नरेला,उत्तर,मध्य,गोविंदपुरा,दक्षिण-पश्चिम और हुजूर के ईवीएम मतों की गणना एक हजार 200 कर्मचारियों से कराई जाएगी। इससे पहले इन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 24 नवंबर को भोपाल के टीटी नगर स्थित मॉडल स्कूल में दो प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएगें । दोनों ही सत्रों में 600-600 कर्मचारी शामिल होंगे। यहां पर मास्टर ट्रेनर्स कर्मचारियों को मतगणना से जुड़ी हर जानकारी देंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि मतगणना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।जिसकी शुरुआत कल से होगी 600 -600 कर्मचारियों को दो पालियों में काउंटिंग की बारिकियां सिखाई जाएगी , पहले डाक मतपत्र और दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के मतों की गिनती होगी और इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू कर दी जाएगी।

 

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023परिणाम दिन विधानसभा चुनावमध्य प्रदेशचुनाव आयोगभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी