लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को बताया देश का लायक तो भाजपा को कहा नालायक संतान, सांसद दिग्विजय सिंह का विवादित बयान

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2021 19:30 IST

कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि दोनों सदनों में कांग्रेस पार्टी हमेशा राष्ट्रीय मुद्दे पर चर्चा कराना चाहती है, लेकिन भाजपा की सरकार को यह मंजूर नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने कहा कि नीतीश आरएसएस-भाजपा के रंग में रंग गए हैं.जेपी-लोहिया के पाठ्यक्रम पुस्तकों से हटाए जाने का भी दिग्विजय ने विरोध किया.भाजपा उसे बेचने के लिए नेशनल मोनोटाइजिंग पाइप लाइन की घोषणा की.

पटनाः कांग्रेस महासचिव व सांसद दिग्विजय सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कांग्रेस को लायक तो भाजपा को नालायक संतान बताया है. उन्होंने कहा कि मोदी-शाह की सरकार देश को बेचना चाहती है.

 

एनडीए सरकार ने सत्ता का केंद्रीयकरण कर रखा है. बिना उनकी मर्जी के कोई चर्चा दोनों सदन में नहीं हो सकती. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पत्रकारों से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि दोनों सदनों में कांग्रेस पार्टी हमेशा राष्ट्रीय मुद्दे पर चर्चा कराना चाहती है, लेकिन भाजपा की सरकार को यह मंजूर नहीं है.

उन्होंने कहा कि अगर संसद में इन मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी तो कहां होगी? इसलिए कांग्रेस ने तय किया है कि महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय संपदा के मुद्दे पर वह अलग-अलग प्रांतों में अपने लोगों को भेजेगी. बिहार के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि नीतीश आरएसएस-भाजपा के रंग में रंग गए हैं.

जेपी-लोहिया के पाठ्यक्रम पुस्तकों से हटाए जाने का भी दिग्विजय ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि 1947 से 2014 तक कांग्रेस ने बांध, रेलवे लाइन, ट्रेन, एयरपोर्ट जैसे जो भी पाब्लिक सर्विस के प्रोजेक्ट बनाए. अब भाजपा उसे बेचने के लिए नेशनल मोनोटाइजिंग पाइप लाइन की घोषणा की.

दिग्विजय ने कहा कि लायक बेटे और नालायक बेटे में यही फर्क होता है. उन्होंने कहा कि लायक बेटा वो होता है जो विरासत में मिली चीजों को जोड़ता है, जबकि नालायक बेटा उसे बेचकर घी पीता है. यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा में. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम कहते हैं कि 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ, अगर कुछ नहीं हुआ तो आप बेच क्या रहे हैं? 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीपटनादिग्विजय सिंहबिहारBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो