लाइव न्यूज़ :

MP Board Results 2018: एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं के छात्र दें ध्यान, रिजल्ट जारी होने के बाद जरूर करें ये काम

By धीरज पाल | Updated: May 13, 2018 11:20 IST

MP Board Results 2018: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन  (MPBSE) बोर्ड 1 दिन बाद मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। इसकी पुष्टि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 मई को ही कर दिया था। 14 मई यानी सोमावार को मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट MPBSE HSC Result / MPBSE HSSC Result जारी होंगे।

Open in App

भोपाल, 13 मई: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन  (MPBSE) बोर्ड 1 दिन बाद मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। इसकी पुष्टि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 मई को ही कर दिया था। 14 मई यानी सोमावार को मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट MPBSE HSC Result / MPBSE HSSC Result जारी होंगे। ऐसे में छात्र अच्छे अंक पाने के लिए ईश्वर से कामनाएं कर रह हैं। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट Mpbse.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं। बता दें कि इस बार लोगों की नजर मध्य प्रदेश बोर्ड की पासिंग फिसदी पर रहेगी। साल 2017 में एमपी बोर्ड 10वीं में कुल 49.86 फीसदी छात्र पास हुए थे, वहीं 12वीं में 67.87 फीसदी छात्र पास हुए थे। इसी साल 2017 में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (MP 10th Result  / MP 12th Result) 12 मई को घोषित किए गए थे।      रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 मई को सुबह 10.30 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा। एमपीबीएसई एचएससी टाइम टेबल 2018 के अनुसार, एमपी बोर्ड 10 वीं परीक्षा 5 मार्च 2018 से  शुरू हुई थी और 31 मार्च (शनिवार), 2018 को समाप्त हुई थी। 

इन स्टेप्स से चेक करें 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (MP Board 10th Result 2018 / MP Board 12th Result 2018)

- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (mpbse.nic.in) में लॉन इन कीजिए।- कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट्स के लिए (MPBSE 10th HSC Result 2018 / MPBSE HSSC Result 2018) पर क्लिक कीजिए।- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि अंकित कीजिए।- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट MP 10th / 12th Result 2o18 Madhya Pradesh Board स्क्रीन के सामने आ जाएगा।- इसे बाद आप MPBSE 10th HSC Result 2018 and MPBSE 12th HSSC Results 2018 सेव करके प्रिंट भी करा सकते हैं।

साइट न खूलने पर छात्र जरूर करें ये काम

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर ही रिजल्ट देखें। यदि साइट देर से खुल रही है तो थोड़ा इंतजार कर लें। क्योंकि रिजल्ट जारी होने के ठीक बाद ट्रैफिक इतनी तेज बढ़ जाती है कि सर्वर स्लो हो जाता है। 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में 

माध्यमिक शिक्षा मंडल या मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के स्कूली शिक्षा का एक मंडल है, जो राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली के नीति संबंधी, प्रशासनिक, संज्ञानात्मक और बौद्धिक दिशा को निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है। यह मध्य प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रणाली को विनियमित और निगरानी करता है। यह विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित और नियंत्रित करता है, जिसमें पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रमों का निर्धारण, परीक्षा आयोजित करना, महाविद्यालयों के साथ संबद्धता प्रदान करना आदि शामिल हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सएमपीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ