लाइव न्यूज़ :

विदाई समारोह में सबकी आंखें हुई नम, शिवराज बोले- 'चिंता मत करो, टाइगर अभी जिन्दा है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 20, 2018 13:31 IST

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने सोमवार दोपहर मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Open in App

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुधवार को विदाई समारोह था। विदाई समारोह में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, सत्ता गई तो क्या बात, ताकत अब भी बरकार है। फिल्मी अंदाज में अपनी बात रखते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, किसी को भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है...टाइगर अभी भी जिंदा है...कोई आंख उठाकर तो देखें। 

एमपी की राजधानी भोपाल में सीएम हाउस में शिवराज का विदाई समारोह था। शिवराज ने कहा हो सकता है कि फिर से यहां वापस आने में पांच साल लग सकते हैं लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। शिवराज यहां  बुधनी विधानसभा के पहुंचे लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विदाई समारोह में  बुदनी विधानसभा क्षेत्र से आईं बहनों की आंखें नम दिखी। यहां पर खुद शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। बाद में शिवराज सिंह चौहान ने सबको चुप करवाया। 

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने सोमवार दोपहर मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें शहर के जम्बूरी मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री का पद संभालते ही कमलनाथ ने किसानों के दो लाख रुपये तक का कर्जा माफ कर दिया है। 

कमलनाथ ने हिन्दी में शपथ ली और अकेले शपथ ग्रहण किया। उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंच पर आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोउल्लस के साथ जमकर नारे लगाये।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?