लाइव न्यूज़ :

मप्र : फसल बीमा के काम के बदले डेढ़ लाख रुपये की घूस लेता बैंक महाप्रबंधक रंगेहाथों पकड़ा गया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 15:31 IST

Open in App

लोकायुक्त पुलिस ने मध्यप्रदेश के आदिवासी झाबुआ जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक को अपने मातहत अधिकारी से 1.5 लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में शनिवार को रंगेहाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक बैंक महाप्रबंधक यह रकम फसल बीमा योजना के हितग्राही किसानों का ब्योरा दर्ज करने के सरकारी काम के बदले ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) आनंद कुमार यादव ने बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक डी. आर. सारोठिया को जाल बिछाकर उनके झाबुआ कस्बे स्थित सरकारी घर में रंगेहाथों पकड़ा गया, जब वह इसी बैंक की एक ग्रामीण शाखा के प्रबंधक से कथित तौर पर घूस के रूप में 1.5 लाख रुपये ले रहे थे। उन्होंने बताया, "इस बैंक की झाबुआ जिले की रामा शाखा के प्रबंधक वेल सिंह पलासिया ने सारोठिया की अनुचित मांग से तंग आने के बाद लोकायुक्त पुलिस के इंदौर कार्यालय पहुंचकर घूसखोरी की शिकायत की थी।" यादव ने शिकायत के हवाले से बताया कि सारोठिया ने फसल बीमा योजना के तहत बैंक के वेब पोर्टल पर हितग्राही किसानों के ब्योरे को लेकर प्रविष्टियां दर्ज करने के बदले शाखा प्रबंधक से तीन लाख रुपये की कथित रिश्वत मांगी थी। उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बैंक महाप्रबंधक ने शाखा प्रबंधक पर "दबाव" बनाकर रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 1.5 लाख रुपये 19 अगस्त को ही ऐंठ लिए थे। यादव ने बताया कि रिश्वतखोरी के आरोप में बैंक महाप्रबंधक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी के मुताबिक आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि बॉन्ड भरवाकर उसे इस बात के लिए कानूनन पाबंद किया गया है कि घूसखोरी के मामले की जांच के संबंध में उसे जब भी बुलाया जाएगा, वह लोकायुक्त पुलिस के सामने तय तारीख को हाजिर हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew ATM Rules From April 1: अगले माह से लागू हो रहे हैं एटीएम के नए नियम, बैंक ग्राहक जरूर जानें इन्हें

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी