लाइव न्यूज़ :

मप्र : चीनी एवं अन्य विदेशी पटाखों के भंडारण, बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंधित

By भाषा | Updated: November 4, 2020 23:48 IST

Open in App

भोपाल, चार नवंबर मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को प्रदेश में चीनी एवं अन्य विदेशी पटाखों के भंडारण, परिवहन तथा बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंधित लगा दिया है।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘चीनी एवं अन्य विदेशी पटाखों का आयात बिना लाइसेंस पूर्णत: वर्जित है। डायरेक्टर जनरल फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) द्वारा चीनी अथवा विदेशी पटाखों के आयात के लिए कोई लाइसेंस भी जारी नहीं किये गये हैं।’’

इसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) डॉ. राजेश राजौरा ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षक को इस आशय के निर्देश जारी किये हैं कि चीनी एवं अन्य विदेशी निर्मिताों के सभी प्रकार के पटाखों का भण्डारण, परिवहन और विक्रय पूर्ण रूप से वर्जित है।

विज्ञप्ति के अनुसार, इनका आधिपत्य, परिवहन एवं विक्रय पूर्ण रूप से अवैध है। विस्फोटक अधिनियम की धारा 9-बी (1) (बी) में इस प्रकार के अवैध पटाखों का भण्डारण, वितरण, विक्रय तथा उपयोग किये जाने पर दो साल तक की सजा का प्रावधान है।

राजौरा ने सभी जिला दण्डाधिकारी को नियम-84 (विस्फोटक अधिनियम अंतर्गत प्रभावशील नियम) में ऐसे विदेशों में निर्मित पटाखों के लिये अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं किये जाने को कहा है।

इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रालय में प्रदेश की कानून-व्यवस्था के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक की थी। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चीनी पटाखे बेचना एवं उनका उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

चौहान ने कहा कि ऐसा करने पर ‘एक्सप्लोसिव एक्ट’ की संबंधित धारा के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों को खरीदा जाए। दीपावली के दौरान मिट्टी के दिए खरीदें, जिससे स्थानीय कुम्हारों को रोजगार मिले।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो