लाइव न्यूज़ :

MP Assembly Session: एमपी विधानसभा में अलर्ट, 16वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1000 जवान

By आकाश सेन | Updated: December 17, 2023 17:19 IST

भोपाल:एमपी विधानसभा का आगाज 16 दिसंबर से, विधानसभा सभा के सत्र के पहले ही विधानसभा भवन की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, थ्री लेअर सिक्यूरिटी सिस्टम बनाया गया। हर लेअर पर पुलिस जवान विधानसभा में प्रवेश लेने वालों की करेंगे जांच। बिना प्रवेश पत्र वाले व्यक्तियों की प्रवेश पूरी तरह रहेगा वर्जित । चार दिवसीय सत्र में निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ अध्यक्ष का चुनाव होगा । बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे नरेंद्र सिंह तोमर।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से।विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई ।1 हजार जवानों को सुरक्षा में किया गया तैनात।माननीय भी सिर्फ एक बाहरी व्यक्ति को दिला पाएंगे प्रवेश।दर्शक दीर्घा में भी किसी भी तरह के सामान ले जाने की रहेंगी रोक ।

भोपाल: मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार 18 दिसंबर से प्रारंभ होगा। सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एक हजार पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। विधायक स्वजन के अतिरिक्त केवल एक बाहरी व्यक्ति को प्रवेश दिला पाएंगे। विधानसभा परिसर के प्रवेश द्वार और दीर्घा में प्रवेश से पहले जांच होगी। खाने-पीने की वस्तु, चप्पल-जूते बेल्ट आदि सामग्री दीर्घा के बाहर रखवाई जाएगी।

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी 

भोपाल ACP अवधेश गोस्वामी ने कहा कि 16वीं विधानसभा का प्रथम सत्र है। कई नए विधायक पहुंचेंगे। आने वाले सभी लोगों की किस प्रकार से जांच करनी है? किसे किस गेट से भेजना है? बाहर किसी के प्रकार के प्रदर्शन या जुलूस को किस प्रकार से रोकना है? ये सारी चीजें सुरक्षाबलों को बताई गई हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। करीब 1000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

सदन में पहले दिन विधायक लेंगे शपथ

4 दिवसीय इस सत्र में पहले दो दिन निर्वाचित सदस्यों को सामयिक अध्यक्ष गोपाल भार्गव द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर के नाम इस पद के लिए तय किया है। विधानसभा में दलीय स्थिति को देखते हुए निर्विरोध निर्वाचन तय लग रहा है। सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत कर सकती है।

210 विधायकों ने कराया पंजीयन

विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 210 नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करने के साथ पंजीयन कराया जा चुका है। शेष नवनिर्वाचित विधायकों की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए विधानसभा सचिवालय में बनाए स्वागत कक्ष में अधिकारी उपस्थित रहेंगे और विधायकों का पंजीयन करेंगे।

बुधवार को होगा अध्यक्ष का चुनाव

बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। विधानसभा में 163 सदस्य भाजपा के हैं, इसलिए निर्विरोध निर्वाचन होगा। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिमनी से निर्वाचित विधायक नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किया है। तोमर के रूप में पहली बार विधानसभा का अध्यक्ष ग्वालियर-चंबल अंचल से बनेगा। अभी तक अधिकतर समय विंध्य और महाकौशल अंचल से  ही विधानसभा अध्यक्ष बनते आए हैं। 

टॅग्स :Madhya Pradeshमध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसPoliceBJPCongressMLA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए