लाइव न्यूज़ :

सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने लोकसभा चुनाव में 70 लाख नहीं, 78,51,592 रुपये रकम खर्च की: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 6, 2019 21:00 IST

अधिकारी ने कहा, "गुरदासपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग को चुनाव खर्च पर अंतिम रिपोर्ट भेजी है।" रिपोर्ट के अनुसार देओल का चुनाव खर्च 78,51,592 रुपये पाया गया, जो लोकसभा चुनाव के लिए तय खर्च सीमा 70 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा देओल से चुनाव में पराजित हुए कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने तय खर्च सीमा के भीतर 61,36,058 रुपये खर्च किए।अधिकारियों ने कहा कि देओल जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भेजी गई चुनाव खर्च रिपोर्ट को चुनौती दे सकते हैं।

पंजाब के गुरदासपुर से सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने लोकसभा चुनाव में 70 लाख रुपये की तय सीमा से ज्यादा रकम खर्च की। यह बात शनिवार को एक निर्वाचन अधिकारी ने कही।

अधिकारी ने कहा, "गुरदासपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग को चुनाव खर्च पर अंतिम रिपोर्ट भेजी है।" रिपोर्ट के अनुसार देओल का चुनाव खर्च 78,51,592 रुपये पाया गया, जो लोकसभा चुनाव के लिए तय खर्च सीमा 70 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये अधिक है।

अधिकारी ने कहा देओल से चुनाव में पराजित हुए कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने तय खर्च सीमा के भीतर 61,36,058 रुपये खर्च किए। अधिकारियों ने कहा कि देओल जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भेजी गई चुनाव खर्च रिपोर्ट को चुनौती दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि देओल अब तक इकलौते उम्मीदवार हैं जिनका चुनाव खर्च तय सीमा से ज्यादा पाया गया है। गुरदासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त ने पिछले महीने देओल को नोटिस भेजकर उनसे चुनाव खर्च पर जवाब मांगा था। देओल ने सुनील जाखड़ को 82,459 मतों के अंतर से शिकस्त दी थी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुरदासपुरसनी देओलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप