लाइव न्यूज़ :

MP News: जबलपुर में दुर्गा पंडाल के दौरान हादसा, करंट लगने से 2 बच्चों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2025 10:59 IST

MP News: यह घटना रात करीब नौ बजे हुई जब बच्चे मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने स्थित दुर्गा पंडाल में आरती देखने गए थे। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

Open in App

MP News:  मध्यप्रदेश में जबलपुर के बरगी हिल्स इलाके में देवी दुर्गा के पंडाल के निकट बुधवार रात को करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तिलवारा थाना क्षेत्र के बरगी हिल्स में हुई इस घटना में मृतकों की पहचान आयुष झारिया (08) और वेद श्रीवास (10) के रूप में हुई है। राज्य के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को 'पीटीआई-वीडियो' से कहा कि उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं और इसके लिए एक टीम गठित की गई है।

उन्होंने कहा, "जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।" उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अनुराग सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि करंट एक खंभे के माध्यम से फैल गया, जिसके संपर्क में बच्चे आ गये और उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आयोजकों ने पंडाल के लिए उचित बिजली कनेक्शन लिया था, लेकिन बाहरी सजावट के लिए ऐसा नहीं किया था।

शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) आशीष जैन ने कहा कि बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंत्री राकेश सिंह ने जिलाधिकारी से बातचीत कर दोनों पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। 

टॅग्स :जबलपुरMadhya Pradeshक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी