लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः इंदौर के बेरछा में बम विस्फोट में 12 वर्षीय लड़के की मौत, 15 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2022 11:48 IST

सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शशिकांत कांकाने ने कहा, "रविवार शाम को 12 साल का बच्चा वैभव सेना के बेरछा फायरिंग रेंज में इस्तेमाल किए गए बम को लाया और लड़ाई के दौरान भीड़ के बीच में फेंक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदो गुटों के बीच विवाद होने पर 12 वर्षीय लड़के ने भीड़ पर बम फेंक दिया।पुलिस के मुताबिक किशोर ने जो बम फेंका है वह सेना की बेरछा फायरिंग रेंज में इस्तेमाल होता है।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू के बेरछा इलाके में रविवार शाम एक बम विस्फोट में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब 12 साल के बच्चे वैभव ने आंतरिक लड़ाई के कारण भीड़ पर बम फेंका, जो सेना की बेरछा फायरिंग रेंज में इस्तेमाल होता है।

सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शशिकांत कांकाने ने कहा, "रविवार शाम को 12 साल का बच्चा वैभव सेना के बेरछा फायरिंग रेंज में इस्तेमाल किए गए बम को लाया और लड़ाई के दौरान भीड़ के बीच में फेंक दिया। बम फटने के बाद वैभव की मृत्यु हो गई जबकि लगभग 15 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं, जिन्हें महू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

उन्होंने कहा, "दो समूहों के बीच एक आंतरिक विवाद था, उनमें से एक समूह ने कुछ विस्फोटक सामग्री फेंकी और एक विस्फोट हुआ। 12-14 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 1 व्यक्ति की मौत हो गई। आगे की जांच जारी है।" आगे अपडेट के लिए बने रहिए लोकमत न्यूज के साथ।

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"