लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर सीमा पर किसानों का आंदोलन जारी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 18:57 IST

Open in App

जयपुर, 29 जनवरी केन्द्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन राजस्थान के अलवर जिले में शाहजहांपुर सीमा पर शुक्रवार को भी जारी रहा।

वहीं किसान महापंचायत नेता रामपाल जाट ने शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा से अपने को अलग करने की घोषणा की। हालांकि उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा।

जाट ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि यह सरकार द्वारा रची गई कोई साजिश है क्योंकि यह सच है कि जिस व्यक्ति ने गणतंत्र दिवस पर किसानों को उकसाया था, उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।’’

राज्‍य के नागौर से सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के संयोजक हनुमान बेनीवाल की पार्टी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र में सत्‍तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले राजग से अलग होने की घोषणा की थी।

सांसद बेनीवाल ने शुक्रवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर नारे लगाये। इसके बाद उन्होंने सदन से बहिर्गमन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र को कानूनों को वापस लेना चाहिए अन्यथा यह सार्वजनिक आंदोलन तेज होगा। किसान बिना किसी हिंसा के विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं इसलिए उनकी मांगों को पूरा किया जाना चाहिए। आरएलपी ने राजग को इसलिये समर्थन दिया था कि वह किसानों और युवाओं की बात सुनेगा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।’’

उन्होंने कहा कि आरएलपी लाल किले में जो कुछ भी हुआ उसकी निंदा करती है।

ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरा राम ने दावा किया कि जिसने लाल किले में झंडा लहराया है, वह संयुक्त मोर्चे का हिस्सा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार किसानों की आवाज को दबा रही है लेकिन हम अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। हम शनिवार को एक दिन की भूख हड़ताल रखेंगे। हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि हमारी मांगें नहीं मान ली जाती।’’

भरतपुर में मनुदेव सिनसिनी के नेतृत्व में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। किसान नेता राकेश टिकैत के समर्थन में किसान पावर हाउस के पास एकत्रित हुये।

सिनसिनी ने कहा कि किसान अगले तीन दिनों में एकत्र होंगे और इसके बाद एक फरवरी को ट्रैक्टर रैली के रूप में दिल्ली के लिये रवाना होकर आंदोलित किसानों के साथ मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम