लाइव न्यूज़ :

भिवानी में खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, सेना के जवान समेत दो की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:29 IST

Open in App

भिवानी, 26 दिसंबर हरियाणा के भिवानी में शनिवार देर रात तिगड़ाना के पास सड़क हादसे में सेना के एक जवान और मर्चेंट नेवी में कार्यरत उसके रिश्तेदार की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, दोनों छुट्टी पर घर आए हुए थे और अपने दोस्त से मिलकर लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है।

गांव प्रेमनगर निवासी रिंकू ने बताया कि उसका सबसे छोटा भाई 20 वर्षीय दीपक मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। फिलहाल, छुट्टी पर घर आया हुआ था। वहीं, उसका भांजा गढ़ी निवासी 29 वर्षीय संदीप सेना में तैनात था और छुट्टी पर आया हुआ था।

रिंकू ने बताया कि शनिवार शाम को दीपक और संदीप मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दोस्त से मिलने गए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे वापस प्रेमनगर लौट रहे थे। जब वे भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर तिगड़ाना मोड़ के समीप पहुंचे तो सड़क के बीच खड़े एक ट्रक से मोटरसाइकिल टकरा गई।

सदर पुलिस ने रविवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। सदर पुलिस ने मृतक दीपक के भाई रिंकू की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से सड़क पर वाहन खड़ा करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos