लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में मां-बेटी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: February 11, 2021 13:34 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 11 फरवरी फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक महिला और उसकी बेटी ने चलती ट्रेन के सामने आकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आर. के. सिंह ने बताया, ‘‘हरदों गांव के पास ऐलई गांव की 40 वर्षीय महिला राजरानी और उसकी 18 वर्षीय बेटी पूजा ने बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति सुरेश रैदास खागा कस्बे की एक दुकान में मजदूरी करता है।’’

एसएचओ ने महिला के पति सुरेश रैदास के हवाले से बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। इस दौरान बेटी के मंगेतर का उसके घर आना-जाना ज्यादा हो गया था, जिसका वह विरोध करता था। मंगेतर के घर आने पर रोक लगाने से नाराज मां-बेटी ने रेलगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मां-बेटी के शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं और इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह