लाइव न्यूज़ :

मच्छरों का प्रजनन : डीटीसी के 20 डिपो को दक्षिण दिल्ली नगर निकाय का नोटिस

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:32 IST

Open in App

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने मानसून के दौरान मच्छरों का प्रजनन रोकने में कथित रूप से विफल रहने को लेकर 20 डीटीसी बस डिपो को कानूनी नोटिस जारी किया है। नगर निकाय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एसडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में स्थित दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बस डिपो में मच्छरों के प्रजनन और नियंत्रण उपायों की जांच के लिए एसडीएमसी के जन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए विशेष अभियान के दौरान कार्रवाई की गई। नगर निकाय ने एक बयान में कहा, ''विभाग ने अभियान के दौरान, एसडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 38 बस डिपो में से 23 में मच्छरों का प्रजनन पाया। मच्छरों के प्रजनन का कारण बेकार पड़ी वस्तुओं, टायर, गुलदस्तों, खाली कूलर आदि में बारिश का पानी जमा होना था।'' बयान में कहा गया है, ''मच्छरों के प्रजनन की पुष्टि होने के बाद विभाग ने 20 डिपों को कानूनी नोटिस भेजा है और एक चालान जारी करके (डिपो की) देखभाल करने वालों / प्रबंधकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।'' जिन डिपो में मच्छरों का प्रजनन पाया गया है उनमें द्वारका का सेक्टर-2, सेक्टर-22, सेक्टर-सी में डीटीसी क्लस्टर बस डिपो; सुखदेव विहार, खानपुर, वसंत विहार, दिचौ कलां आदि डिपो शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Rain: भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा, गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत; अन्य की तलाश जारी

भारतबीजेपी अध्यक्ष के 'असामाजिक तत्वों' के खिलाफ कार्रवाई की अपील के बाद दिल्ली में फिर चला बुलडोजर

ज़रा हटकेलहसुन-प्याज पर भी लगे पाबंदी, मेयर मुकेश सूर्यान के मीट दुकानों पर लगाए रोक पर भड़के यूजर्स, कहा- मैं हिंदू लेकिन...

भारतसाउथ दिल्ली में नवरात्रि भर मीट बैन, नहीं खुलेंगी मीट शॉप, उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना

भारतएसडीएमसी ने मच्छरों के प्रजनन को लेकर सरकारी विभागों के कार्यालयों को 75 नोटिस, 21 चालान जारी किए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?