लाइव न्यूज़ :

उप्र में मॉरफीन की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:23 IST

Open in App

बाराबंकी, 19 जून उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम खस्तरिया में शनिवार को पुलिस द्वारा एक मॉरफीन तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो मॉरफीन बरामद किया हैं जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है ।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस द्वारा उमाशंकर त्रिवेदी को ग्राम खरसतिया नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक किलोग्राम मॉरफीन, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल व बांट-माप मशीन बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना हैदरगढ में मामला दर्ज किया गया हैं।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त उमाशंकर ने पूछताछ में जानकारी दी कि वह अपने गांव के नरेन्द्र यादव के साथ मिलकर बरामद नशीले पदार्थ की तस्करी करता है । अधिकारी ने बताया कि वह नरेन्द्र यादव से नशीला पदार्थ लेता था और उसको बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी आदि के आस-पास के जनपदों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था ।

प्रसाद ने बताया कि अभियुक्त पहले से अपने पास बांट-माप मशीन से तौलकर 10-20 ग्राम की छोटी पुड़िया बनाकर रखता है। पुलिस अन्य लोगो की तलाश कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ