लाइव न्यूज़ :

केंद्र शासित प्रदेश बनते ही जम्मू कश्मीर में 800 से अधिक केंद्रीय कानून लागू हो गये : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: July 1, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनते ही वहां 800 से अधिक केंद्रीय कानून लागू हो गये।

सिंह ने सुशासन पर श्रीनगर में एक क्षेत्रीय सम्मेलन के उदघाटन के बाद कहा, ''पिछले सात वर्षों में ​जनहितैषी सुधार कार्य किये गये हैं जिसका लाभ जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के लोगों सहित पूरे देश को मिला है ।

सम्मेलन में 10 राज्यों के 750 अधिकारियों ने हिस्सा लिया ।

मंत्री ने लंबे समय से लंबित कैडर समीक्षा, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण पीठ की स्थापना, सूचना का अधिकार अधिनियम का विस्तार और संघ शासित प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के माध्यम से सामान्य पात्रता परीक्षा आयोजित करने सहित जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा की गई शासन से जुड़ी पहल का हवाला दिया।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सिंह ने कहा कि नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) और जम्मू-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (आईएमपीएआरडी) के सहयोग से 2,000 लोक सेवकों का क्षमता निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की ओर से आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्देश्य अधिकारियों को सर्वोत्तम शासन व्यवहार से परिचित कराना है।

क्षेत्रीय सम्मेलन को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा एवं अन्य ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम