लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सड़कों पर उतरे 55 हजार से ज्यादा किसान, जानिए किन मांगों को लेकर निकाली गर्जना रैली

By सत्या द्विवेदी | Updated: December 19, 2022 15:32 IST

भारतीय किसान संघ की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली का आयोजन। 50 से 55 हजार किसानों के आने की संभावना है। किसानों ने रखी सरकार के आगे अपनी कई मांग

Open in App
ठळक मुद्देरामलीला मैदान में किसानों की गर्जना रैली।50 से 60 हजार किसान कर रहे विरोध प्रदर्शन। उपज का पर्याप्त मूल्य न मिलने से किसान नाराज।

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में हजारों किसानों का हुजूम उमड़ा पड़ा है। किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का संगठन भारतीय किसान संघ देश सोमवार को 'किसान गर्जना' रैली कर रहा है। इस विरोध मार्च में हिस्सा लेने के लिए यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। दावा है कि इस गर्जना रैली में लगभग 50 से 60 हजार किसान करीब 700 से 800 बस और 4000 प्राइवेट वाहनों में आने वाले हैं। 

किसानों की क्या हैं मांगे

गौरतलब है कि भारतीय किसान संगठन (बीकेएस) की मांग है कि केंद्र सरकार कृषि उपज पर जीएसटी न लगाएं साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में खेती की बढ़ी लागत के अनुपात में बढ़ोतरी करे। अनाज में सब्सिडी के अलावा डीबीटी के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता देने की मांग, सिंचाई और नदी लिंक प्रोजेक्ट्स के लिए मदद, बीकेएस ने इस उद्देश्य के लिए अधिक पैसे देने करने की मांग की है । वहीं जीएम  सरसों के बीज को मंजूरी न मिले। देश की निर्यात-आयात नीति लोगों के हित में हो, देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने की मांग सहित कई अन्य मांगें भी की जा रही हैं। 

किसानों की आत्महत्या का कारण 

भारतीय किसान संघ का कहना है कि फल, सब्जियां, अनाज, दूध आदि उपलब्ध कराने वाले किसान आज अपनी कृषि उपज का पर्याप्त मूल्य न मिलने से निराश हैं और इसके कारण आत्महत्या कर रहे हैं। किसान संघ का कहना है कि उनकी मांगें कई वर्षों से लंबित हैं। बता दें कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाएंगे । जिसके बाद किसान संगठनों ने लंबे समय से चल रहे आंदोलन को खत्म कर दिया था।

 

टॅग्स :Kisan Morchaकिसान आत्महत्याFarmersFarmers Suicide
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतयूपी में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल हुआ, 1.73 लाख किसानों को होगा फायदा

कारोबारआलू बेहाल, 100 किग्रा और दाम 200-300 रुपये?, हालत खराब, 40 वर्षीय किसान वेद प्रकाश ने खेत में ही रस्सी से फंदा लगाकर दी जान

कारोबारयुद्ध के दौर में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की शक्ति?, कृषि क्षेत्र में 1,62,671 करोड़ रुपए आवंटन

कारोबारPM Kisan 22nd Instalment: 13 मार्च को 9 करोड़ 32 लाख किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये?, गुवाहाटी में पीएम मोदी 22वीं किस्त जारी करेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब