लाइव न्यूज़ :

पुणे के फैशन स्ट्रीट मार्केट में लगी भीषण आग, 500 से ज्यादा दुकानें जलकर राख

By भाषा | Updated: March 27, 2021 09:51 IST

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात महाराष्ट्र के बाजार में आग लगने से हड़कंप मच गया। आगजनी की घटना में पुणे का फैशन स्ट्रीट बाजार पूरी तरह से नष्ट हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि 500 से अधिक छोटी दुकानें जलकर राख हो गईं क्योंकि आग बड़ी तेजी से पूरे इलाके में फैल गई।पुणे में एमजी रोड पर फैशन स्ट्रीट एक प्रसिद्ध विंडो शॉपिंग डेस्टिनेशन है।

ठाणे: महाराष्ट्र में पुणे के कैंप इलाके में फैशन स्ट्रीट मार्केट में आग लग गई। स्ट्रीट मार्केट में आग लगने से काफी तेज धुंआ उठने लगा। दमकल कर्मियों की गाड़ियां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गईं। आग कैसे लगी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात महाराष्ट्र के बाजार में आग लगने से हड़कंप मच गया। आगजनी की घटना में पुणे का फैशन स्ट्रीट बाजार पूरी तरह से नष्ट हो गया। अधिकारी ने कहा कि 500 से अधिक छोटी दुकानें जलकर राख हो गईं क्योंकि आग बड़ी तेजी से पूरे इलाके में फैल गई। पुणे में एमजी रोड पर फैशन स्ट्रीट एक प्रसिद्ध विंडो शॉपिंग डेस्टिनेशन है, जहां कपड़े, जूते, चश्मे और अन्य सामान बेचने वाले छोटी दुकानें लगती हैं।

बता दें कि एक अन्य घटना में महाराष्ट्र के ही ठाणे जिले की बदलापुर एमआईडीसी में एक औद्योगिक ईकाई में शनिवार तड़के भयंकर आग लगने की खबर सामने आई है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने कहा, ‘‘आग सुबह करीब सवा चार बजे लगी।

अंबरनाथ तथा बदलापुर एमआईडीसी से दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुई। आग पर काबू पा लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

टॅग्स :आगपुणेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की