लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के इस गांव में एक महीने में 40 से अधिक लोगों की मौत, दहशत में ग्रामीण

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:23 IST

कोरोना वायरस की दूसरी लहर पूरे भारत में कहर बरपा रही है। शहरों के बाद गांव में भी इसका असर दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस गांव में पिछले 30 दिनों में 40 लोगों की मौत हो चुकी है।राजस्थान का यह गांव कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित बताया जा रहा है।लेकिन ग्रामीण और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौत की वजह कुछ और ही बताई है।

राजस्थान के अजमेर जिले के एक गांव में एक महीने में 40 से अधिक लोगों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह असामान्य रूप से अधिक है। मरने वालों में सात लोग कोरोना संक्रमित थे, जबकि शेष अन्य पुरानी बीमारियों से पीड़ित थे।स्थानीय लोगों का दावा है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान आम दिनों की तुलना में दोगुनी मौतें हुई हैं। 

हालांकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण के कारण केवल सात लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। क्षेत्र के स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्र के प्रभारी डॉ हुकुम सिंह ने बुधवार को बताया कि ‘‘सोमलपुर गांव में पिछले एक महीने में 23 महिलाओं समेत कुल 43 लोगों की मौत हुई है। इनमें से चार पुरूष और 3 महिलाएं कोरोना संक्रमित थीं जबकि अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण का पता नहीं चल सका, लेकिन ये सभी किडनी अथवा हृदय रोग जैसी बीमारियों से पीड़ित थे।’’

उन्होंने बताया कि सभी लोग बुजुर्ग थे। सोमलपुर के सरपंच छोगा नाथ ने कहा कि क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 9,000 है और सामान्य रूप से एक महीने में औसतन 20-22 लोगों की मौत होती है।सरपंच ने कहा कि एक महीने के दौरान सामान्य से दौगुनी मौतें हुई है, जोकि असामान्य बात है। मौतों का कारण कोरोना संक्रमण हो सकता है। हालांकि निर्णायक रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है क्योंकि सात मामलों को छोडकर कोई जांच रिपोर्ट नहीं है।

मुस्लिम बाहुल्य गांव में अजमेर निवासी शौकत अहमद के रिश्तेदार की भी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि गांव में साक्षरता और जागरूकता का स्तर काफी कम है और यह अत्यधिक संदेहास्पद है कि वो लोग कोरोना संक्रमण से पीड़ित हो सकते है।उन्होंने बताया कि गांव में पिछले एक महीने में मौतें हो रही है और लोग अब डरे हुए है तथा घर पर ही रह रहे है।

डॉ हुकुम सिंह ने बताया कि जागरूकता के अभाव में गांव में कोरोना टीकाकरण बहुत धीमा है।उन्होंने बताया कि ‘‘हमने गांव में टीकाकरण के लिये सात कैंप आयोजित किये है लेकिन लोगों का रूझान बहुत कम रहा। रमजान के महीने के दौरान टीकाकरण लगभग शून्य रहा। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?