लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 18-44 आयुवर्ग के 23 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

By भाषा | Updated: June 5, 2021 21:09 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच जून गुजरात में एक मई से 18-44 आयु वर्ग के 23 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 टीके की निशुल्क खुराकें दी गयी हैं। राज्य सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘18-44 आयु वर्ग के 23,63,254 लोगों ने अब तक टीके की खुराक ली है। शनिवार को इस वर्ग के 2,63,507 लोगों को टीके दिए गए। राज्य सरकार ने इससे पहले रोज 18-44 आयु वर्ग के 2.25 लाख लोगों समेत तीन लाख लोगों के टीकाकरण की योजना की घोषणा की थी।

सरकार ने चार जून से इस आयु वर्ग के लिए सभी 33 जिलों में इस अभियान को शुरू किया। इससे पहले केवल 10 जिलों में इस समूह के लोगों को टीके दिए जा रहे थे। विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य सरकार ने इस आयु वर्ग के लिए टीके खरीदने पर 93.15 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि तीन करोड़ और खुराकों के ऑर्डर पहले ही दिए जा चुके हें। शनिवार को 2,63,507 लोगों को टीके दिए गए। इनमें से 79,896 टीके नगर निगम क्षेत्र में और 1,98,123 टीके दूसरे क्षेत्रों में दिए गए। विज्ञप्ति के मुताबिक शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग के 1,92,692 लोगों को टीके की खुराकें दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद