लाइव न्यूज़ :

Delhi Ka Taja Samachar: पश्चिम दिल्ली के झुग्गी झोपड़ी इलाके में आग लगी, 200 से ज्यादा झुग्गियां खाक

By गुणातीत ओझा | Updated: May 22, 2020 12:32 IST

पश्चिम दिल्ली के कीर्ति नगर में झुग्गी-झोपड़ी इलाके में लगी आग में 200 से ज्यादा झुग्गियां खाक हो गईं। दिल्ली अग्नि शमन सेवा ने शुक्रवार को बताया कि कीर्ति नगर थाने के पीछे चूना भट्टी इलाके में रात 11 बजकर करीब 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम दिल्ली के कीर्ति नगर में झुग्गी-झोपड़ी इलाके में लगी आग में 200 से ज्यादा झुग्गियां खाक हो गईं। दिल्ली अग्नि शमन सेवा ने शुक्रवार को बताया कि कीर्ति नगर थाने के पीछे चूना भट्टी इलाके में रात 11 बजकर करीब 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।अधिकारियों ने बताया कि आग पर देर रात दो बजकर 55 मिनट पर काबू पाया जा सका। आग में 200 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के कीर्ति नगर में झुग्गी-झोपड़ी इलाके में लगी आग में 200 से ज्यादा झुग्गियां खाक हो गईं। दिल्ली अग्नि शमन सेवा ने शुक्रवार को बताया कि कीर्ति नगर थाने के पीछे चूना भट्टी इलाके में रात 11 बजकर करीब 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद, दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि आग पर देर रात दो बजकर 55 मिनट पर काबू पाया जा सका। आग में 200 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

झुग्गियों में रखे सिलिंडर तक आग पहुंचने के बाद ब्लास्ट होने से आग ने और भीषण रूप ले लिया। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया, 'करीब 45 दमकल गाड़ियों से आग बुझाई जा रही है। अभी तक किसी तरह की कोई हताहत नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है।' कीर्तिनगर एशिया का सबसे बड़ा फर्निचर मार्केट है। यहां रेलवे लाइन के पास स्थित झुग्गी-बस्तियों में गुरुवार रात अचानक भीषण आग लग गई है। इलाके की बिजली काट दी गई है। आग की लपटें 5 किमी तक देखी गईं।

फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम झुग्गी बस्तियों में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर घटनास्थल की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस इलाके में पहले भी आग की घटना सामने आ चुकी है।

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनाभीषण आगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब