राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1.94 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक उपलब्ध : केंद्र

By भाषा | Published: May 18, 2021 09:35 PM2021-05-18T21:35:43+5:302021-05-18T21:35:43+5:30

More than 1.94 crore Kovid-19 vaccine supplements available with states, union territories: Center | राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1.94 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक उपलब्ध : केंद्र

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1.94 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक उपलब्ध : केंद्र

नयी दिल्ली, 18 मई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी 1.94 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक है, जबकि अगले तीन दिनों में उन्हें एक लाख टीके की आपूर्ति की जाएगी। यह जानकारी मंगलवार को केंद्र सरकार ने दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अभी तक 20.78 करोड़ से अधिक टीके की खुराक उपलब्ध कराई गई है।

इसने कहा, ‘‘सरकार ने अभी तक राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को 20.78 करोड़ टीके की खुराक मुहैया कराई है जो नि:शुल्क श्रेणी में और राज्यों द्वारा सीधे खरीद की श्रेणी में दी गई है। इसमें से बर्बादी सहित कुल उपभोग 18,83,47,432 खुराक (आज सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक) है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1.94 करोड़ से अधिक खुराक (1,94,57,458) उपलब्ध हैं। टीके की एक लाख खुराक अगले तीन दिनों में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाएंगी।’’

मंत्रालय ने बताया कि मई 2021 के दूसरे पखवाड़े (18 मई से 31 मई 2021) में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को 1.95 करोड़ खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इसने कहा, ‘‘इसके अलावा 72.40 लाख खुराक राज्य, केंद्र शासित प्रदेश सीधे तौर पर खरीद सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than 1.94 crore Kovid-19 vaccine supplements available with states, union territories: Center

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे