लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर में 10 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए, UN शरणार्थी संस्था ने कहा- हिंसा, उत्पीड़न और मानवाधिकार उल्लंघन जिम्मेदार

By विशाल कुमार | Updated: May 23, 2022 08:59 IST

यूक्रेन में युद्ध के कारण लाखों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा जबकि इथियोपिया और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो जैसी जगहों पर लंबे समय से जारी संघर्षों के कारण लोगों ने अपना घर छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देUNHCR उच्चायुक्त ने कहा कि यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे कभी भी बनाया नहीं किया जाना चाहिए था।यूएनएचसीआर डेटा में शरणार्थी, शरण चाहने वाले और अपने ही देशों में विस्थापित लोग शामिल हैं।UNHCR उच्चायुक्त ने कहा कि इसका एकमात्र समाधान शांति और स्थिरता है।

जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने सोमवार को हिंसा, संघर्ष, उत्पीड़न और मानवाधिकारों के उल्लंघन से बचने वालों के बारे में नए आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि दुनियाभर में 10 करोड़ से अधिक लोगों को बेघर कर दिया गया है।

यूएनएचसीआर ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध के कारण लाखों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा जबकि इथियोपिया और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो जैसी जगहों पर लंबे समय से जारी संघर्षों के कारण लोगों ने अपना घर छोड़ दिया।

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने एक बयान में कहा कि यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे कभी भी बनाया नहीं किया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि विनाशकारी संघर्षों का समाधान करने, उन्हें रोकने, उत्पीड़न को समाप्त करने और निर्दोष लोगों को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर करने वाले इन कारणों को खत्म करने की दिशा में प्रयास की आवश्यकता है।

यूएनएचसीआर डेटा में शरणार्थी, शरण चाहने वाले और अपने ही देशों में विस्थापित लोग शामिल हैं। पिछले हफ्ते, एक मानवीय संस्था ने कहा कि अपने ही देशों में विस्थापित हुए लोगों की संख्या पिछले साल के अंत तक रिकॉर्ड करीब 6 करोड़ पहुंच गई थी।

ग्रांडी ने कहा कि इसका एकमात्र समाधान शांति और स्थिरता है ताकि निर्दोष लोगों को अपना घर छोड़कर विस्थापन और निर्वासन जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

टॅग्स :UNHCRRussia-Ukraine crisisUN
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

भारतPutin India Visit: दो दिवसीय यात्रा के लिए आज भारत आएंगे पुतिन, Su-57 जेट, द्विपक्षीय व्यापार सहित कई मुद्दे एजेंडे में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"