लाइव न्यूज़ :

Moradabad Covid Update: जिले में कोरोना के मिले 23 नए मरीज, एक की मौत, जानें अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: June 2, 2021 08:22 IST

Coronavirus: मुरादाबाद जिले में भी कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। जिले में अब कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 516 रह गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुरादाबाद में 61 मरीज मंगलवार को कोरोना से हुए ठीक, 23 नए केस आए सामनेजिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 516 रह गई है, एक कोरोना मरीज की निजी अस्पताल में मौतजिले में मंगलवार को 7,630 लोगों को कोरोना का टीका भी लगाया गया

मुरादाबाद: कोरोना की दूसरी लहर पर लगाम लगने का असर अब मुरादाबाद जिले पर भी नजर आने लगा है। अप्रैल और मई के मुकाबले यहां कोरोना के मामले अब घट रहे है। ताजा अपडेट के अनुसार जिले में मंगलवार को 23 कोरोना संक्रमित रोगी मिले वहीं 61 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। वहीं एक संक्रमित की मौत हो गई।

मुरादाबाद में अगवानपुर, कांशीराम नगर, आशियाना, ठाकुरद्वारा, उमरी क्षेत्र में रहने वाले 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें अभी ज्यादातर होम आइसोलेशन में ही है और अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं, 61 लोगों के ठीक होने के बाद अब जिले में कोरोना के 516 मरीज बाकी हैं।

जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एमसी गर्ग के अनुसार एक कोरोना मरीज की मौत मंगलवार को निजी अस्पताल में हो गई।

मुरादाबाद में एक दिन में 7600 लोगों को लगा वैक्सीन

इस बीच जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान भी जारी है। जिले में मंगलवार को 7,630 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इसमें 5597 युवा और 2033 बुजुर्ग शामिल हैं। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ दीपक वर्मा ने के अनुसार मुरादाबाद शहर में दो शिविर चलाए जा रहे हैं।

इसमें 12 साल ये इससे कम उम्र के माता-पिता को भी टीका लगाया जा रहा है। इसका मकदस तीसरी लहर आने से पहले बच्चों के माता-पिता को कोरोना से सुरक्षित करना है। 

ये बात भी सामने आई कि इसके तहत कुछ अविवाहित युवकों ने भी गलत तरीके से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लिया था और टीका लगवाने पहुंचे थे। बाद में पकड़े जाने पर इन युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

उत्तर प्रदेश में मिले 1317 नए कोरोना मरीज

पूरे राज्य की बात करें तो मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 179 और मरीजों की मौत हो गई। वहीं, संक्रमण के 1,317 नए मामले सामने आये हैं। इस समय राज्य में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 32,465 है। वहीं, कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 20,672 पहुंच गई है जबकि अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,92,709 पहुंच गया है। 

राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्‍य के सभी जिलों में मिलने वाले मरीजों की संख्या 100 से नीचे रही। गौतमबुद्ध नगर में 68, लखीमपुर खीरी में 61, वाराणसी में 59, लखनऊ में 54 और मुजफ्फरनगर में 53 नए मरीज मिले।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?