लाइव न्यूज़ :

ईद मुबारक! चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 15, 2018 20:11 IST

दुनिया के अलग-अलग देशों में ईद चाँद दिखने के हिसाब से आगे-पीछे मनाया जाती है। दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश  इंडोनेशिया में आज यानी शुक्रवार को ईद मनायी गई। 

Open in App

नई दिल्ली, 15 जून: ईद के चांद का दीदार करने का वक्त खत्म हो गया है। आज देर शाम दिल्ली में चांद दिखा। दिल्ली स्थिति जामा मस्जिद के शाही इमान ने घोषणा की है कि भारत में शनिवार (16 जून) को ईद मनायी जाएगी। इमाम बुखारी ने कहा कि गुरुवार को भारत के किसी भी हिस्से में चाँद नहीं दिखा। इमाम बुखारी ने इस बाबत एक ऑडियो संदेश भी जारी किया है। शाही इमाम बुखारी ने अपने संदेश में कहा है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखण्ड, असम, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल कहीं से भी चाँद दिखने की खबर नहीं मिली है। इमाम बुखारी ने कहा कि इसलिए ईद शनिवार को मनाय जाएगी। इस्लाम के पवित्र महा रमजान के बीतने के बाद चाँद दिखने पर सभी मुसलमान अगले दिन ईद मनाते हैं। रमजान हर साल 29 या 30 दिन का होता है। इसे  ईद-उल-फित्र भी कहा जाता है। 

दुनिया के अलग-अलग देशों में ईद चाँद दिखने के हिसाब से आगे-पीछे मनाया जाती है। दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश  इंडोनेशिया में शुक्रवार को ईद मनायी जाएगी। संयुक्त अरब अमीरात में भी शुक्रवार को ईद मनायी जाएगी। गल्फ न्यूज के मुताबिक, जकार्ता ने गुरुवार शाम चांद दिखने की पुष्टि की है। संयुक्त अरब अमीरात की बात की जाए तो रिपोर्ट में कहा गया कि 'अल ऐन' अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के अनुसार शव्वल मून गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के जबील हफीट में देखा गया। इसका मतलब संभवत शुक्रवार को ईद मनाया जाएगा। हालांकि अभी तक इस बात का अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। 

क्यों मनाई जाती है ईद

ईद के मौके पर मुसलमान एकजुट होकर नमाज अदा करते हैं। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद देते हैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में विजय प्राप्त की थी। उनके विजयी होने की खुशी में ही यह त्यौहार मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि 624 ईस्वी में पहला ईद-उल-फित्र मनाया गया था।  

इस्लामिक कैलेंडर में दो ईद मनाई जाती हैं। दूसरी ईद जो ईद-उल-जुहा या बकरीद के नाम से भी जानी जाती है। ईद-उल-फित्र का यह त्यौहार रमजान का चांद डूबने और ईद का चांद नजर आने पर इस्लामिक महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। 

टॅग्स :रमजानईद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारतजो लोग बंगाल पर निशाना बनाएंगे नरक में जाएंगे?, ईद-उल-फितर पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- एक ही इरादा, भाजपा को हटाओ और देश बचाओ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर