लाइव न्यूज़ :

संसद के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष का जोरदार हंगामा, राहुल गांधी भी प्रदर्शन में हुए शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2022 14:59 IST

संसद के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। बढ़ती मंहगाई जीएसटी और अग्निपथ योजना जैसे कई मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष ने महंगाई समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की थी जिसको स्वीकारा नहीं किया गया। महंगाई जीएसटी समेत अग्निपथ योजना पर चर्चा की मांग को लेकर सोमवार को भी विपक्ष ने हंगामा किया था।

नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है। मंगलवार को मॉनसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर पोस्टर लिए कांग्रेस के तमाम नेताओं ने नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ ही राहुल गांधी भी शामिल हुए।

बता दें कि महंगाई जीएसटी समेत अग्निपथ योजना पर चर्चा की मांग को लेकर सोमवार को भी विपक्ष ने हंगामा किया था। मंगलवार को भी ये हंगामा जारी रहा जिसके चलते चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

संसद परिसर में कांग्रेस की नारेबाजी

दरअसल विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में अग्निपथ योजना जीएसटी में बढ़त महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया था जिसे स्वीकारा नहीं गया। इसके बाद विपक्ष के कई नेताओं ने इन मुद्दों को लेकर संसद परिसर में जमकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास हाथ में बैनर लेकर पहुंचे। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी,अधीर रंजन चौधरी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए। 

18 जुलाई से शुरू हुआ 17वीं लोकसभा का नौंवा सत्र

जानकारी के मुताबिक कई और दलों ने भी गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि ये 17वीं लोकसभा का नौंवा सत्र है। 18 जुलाई से शुरू हुए इस सत्र के 12 अगस्त तक चलने की संभावना है।

वहीं इस मॉनसून सत्र को लेकर पीएम मोदी ने  रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। पीएम मोदी ने कहा था कि बैठक के दौरान सांसदों ने काफी महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने सदन में सार्थक बहस होने की उम्मीद जताई थी।वहीं पीएम मोदी की बैठक के बाद विपक्षी दलों ने अलग बैठक कर संसद में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई। 

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रराहुल गांधीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव