लाइव न्यूज़ :

Monsoon Rains: गर्मी से मिलेगी निजात, 27-28 मई को महाराष्ट्र में मानसून बारिश, आईएमडी ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2025 18:01 IST

Monsoon Rains: दक्षिण-पश्चिमी मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया, जो 2009 के बाद से भारत में इसका सबसे जल्दी आगमन है।

Open in App
ठळक मुद्देआगे बढ़ने के लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। परिस्थितियों के कारण है और यह धीरे-धीरे महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए वहां ‘भारी बारिश’ का अनुमान जताया है।

Monsoon Rains: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही महाराष्ट्र पहुंचेगा, क्योंकि अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। दक्षिण-पश्चिमी मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया, जो 2009 के बाद से भारत में इसका सबसे जल्दी आगमन है।

2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था। मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की प्रमुख डॉ. शुभांगी भूटे ने संवाददाताओं को बताया, "दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में अपने आगमन की सामान्य तिथि एक जून से लगभग एक सप्ताह पहले ही पहुंच चुका है और इसके आगे बढ़ने के लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।"

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय से पहले मानसून की दस्तक मौजूदा अनुकूल मौसम परिस्थितियों के कारण है और यह धीरे-धीरे महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। भूटे ने कहा कि यह पूर्वानुमान विशेष रूप से रत्नागिरी जिले के कोंकण क्षेत्र के पास एक निम्न दबाव क्षेत्र के निर्माण पर आधारित है। मौसम विभाग ने रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए वहां ‘भारी बारिश’ का अनुमान जताया है।

सातारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। भूटे ने कहा, “रायगढ़ जिले के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। हालांकि, मुंबई शहर के लिए भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। मौसम विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा।”

टॅग्स :मौसमहीटवेवमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब