लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में अगले चार दिनों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया 'रेड अलर्ट'

By अभिषेक पारीक | Updated: July 31, 2021 22:11 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में तेज बारिश होगी। 31 जुलाई से एक अगस्त को मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। 

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने कहा कि उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में तेज बारिश होगी। आईएमडी के अनुसार, चार अगस्त तक राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी वर्षा का अनुमान है। एक से दो अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा के साथ छिटपुट जगहों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है।

देश में मानसून आने के काफी बाद तक लोग गर्मी और बारिश नहीं होने से परेशान थे। हालांकि अब देश के ज्यादातर इलाकों में मानसून मेहरबान है और जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में निचले इलाकों में पानी भरने और जलजनित हादसों के कारण बहुत से लोगों के लिए मानसूनी बारिश आफत की बारिश बन चुकी है। हालांकि एक बार फिर मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में तेज बारिश होगी। निम्न दबाव का क्षेत्र और एक मानसूनी प्रवाह के कारण 31 जुलाई से एक अगस्त को मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। 

राजस्थान और मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट

आईएमडी ने कहा कि 31 जुलाई से चार अगस्त के दौरान राजस्थान के पूर्वी भाग और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है जबकि 31 जुलाई से तीन अगस्त के दौरान बारिश और तेज होगी। राजस्थान के पूर्वी भाग और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर 31 जुलाई-दो अगस्त के बीच बहुत तेज वर्षा हो सकती है। आईएमडी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। 

कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

वहीं, एक से दो अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा के साथ छिटपुट जगहों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि 31 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, एक अगस्त को पंजाब में, दो अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और चार अगस्त तक उत्तराखंड और हरियाणा में भारी बारिश के साथ उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा गतिविधि का वर्तमान दौर जारी रहने की संभावना है। 

 

टॅग्स :मानसूनमौसममौसम रिपोर्टराजस्थानमध्य प्रदेशभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया