लाइव न्यूज़ :

Monkeypox: केरल में मंकीपॉक्स का 5वां मामला सामने आया, देश में कुल संख्या हुई 8

By रुस्तम राणा | Updated: August 2, 2022 14:14 IST

इस ताजा केस के सामने आने के बाद केरल में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जबकि पूरे देश में इसके अब तक 8 मामले सामने आ चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे30 वर्षीय संक्रमित शख्स पिछले महीने ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा थामलप्पुरम जिले में एक अस्पताल में चल रहा है उसका इलाजराज्य में मंकीपॉक्स के पहले रोगी को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है

तिरुवनंतपुरम:केरल में मंकीपॉक्स से हुई एक युवक की मौत के कुछ दिनों बाद मंगलवार को फिर एक व्यक्ति के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 30 वर्षीय संक्रमित शख्स पिछले महीने ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा है। इस केस के सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है। जबकि पूरे देश में इसके अब तक 8 मामले सामने आ चुके हैं। 

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि व्यक्ति 27 जुलाई को कालीकट हवाई अड्डे पर विमान से उतरा था और मलप्पुरम जिले में एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मंत्री ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है। व्यक्ति के माता-पिता और उसके संपर्क में आए अन्य लोगों पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह राज्य में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला है। मंत्री ने कहा कि मंकीपॉक्स के पहले रोगी को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और अन्य की हालत स्थिर है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि मंकीपॉक्स जैसे लक्षणों वाले एक व्यक्ति की मौत के बाद राज्य के त्रिशूर जिले में बीस लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि भारत में अभी तक मंकीपॉक्स के आठ मामले सामने आए हैं और इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव निगरानी की जा रही है। 

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंकीपॉक्स से जुड़े पूरक सवालों का जवाब देते हुए मांडविया ने यह भी कहा कि इससे घबराने या डरने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह कोविड-19 बीमारी की तरह तेजी से नहीं फैलती है बल्कि बहुत नजदीकी संपर्क में आने पर ही यह संक्रमण फैलता है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :मंकीपॉक्सकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो