लाइव न्यूज़ :

मनी लांड्रिंग मामले में आज ED के समक्ष पेश हो सकते हैं रॉबर्ट वाड्रा, लंदन में संपत्ति का है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2019 08:22 IST

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज किये गए धन शोधन के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा को 16 फरवरी तक के लिए शनिवार को अंतरिम जमानत दी है।

Open in App

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हो सकते हैं। यह मामला कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से विदेशों में संपत्तियां रखने से संबंधित है। 

वाड्रा ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली की अदालत की दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने उन्हें निर्देश दिया था कि वह केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच में सहयोग करें। 

सूत्रों ने कहा कि जब वाड्रा एजेंसी के समक्ष पेश होंगे तो उनसे लंदन में कुछ अचल संपत्तियों की खरीद और स्वामित्व से संबंधित सौदों के बारे में पूछा जाएगा। उनका बयान मनी लांड्रिंग रोधक कानून के तहत दर्ज किया जाएगा। 

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज किये गए धन शोधन के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा को 16 फरवरी तक के लिए शनिवार को अंतरिम जमानत दी है। अदालन ने उन्हें निर्देश दिया है कि वह छह फरवरी को स्वयं उपस्थित होकर जांच में शामिल हों।

अदालत ने उन्हें निर्देश दिया है कि वे 6 फरवरी को स्वयं उपस्थित होकर जांच में शामिल हों।यह मामला लंदन के 12 ब्रायंस्टन स्क्वायर पर स्थित एक संपत्ति की खरीद में धन शोधन के आरोपों से संबंधित है।इसे कथित तौर पर 19 लाख पाउंड में खरीदा गया था और इसका स्वामित्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई वाड्रा के पास है ।

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सगाई की पहली तस्वीर सामने आई, देखिए

भारतप्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई रिंग

ज़रा हटकेVIRAL: प्रियंका–राहुल का रिश्ता मिश्री जैसा, सांसद पप्पू यादव का बयान

भारतसंजय भंडारी मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की

भारतमेरे बहनोई को पिछले 10 वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा?, राहुल गांधी बोले-रॉबर्ट वाड्रा के साथ खड़ा हूं, आखिरकार सत्य की विजय होगी, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस