लाइव न्यूज़ :

बंगाल हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों को पीएम के शपथ ग्रहण में आने का मिला न्योता

By स्वाति सिंह | Updated: May 29, 2019 12:10 IST

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले छह साल में पंचायत चुनावों और हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में लगभग 51 बीजेपी कार्यकर्ता मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी बुलाया गया है। 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने यह कदम उठाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवार वालों को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले छह साल में पंचायत चुनावों और हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में लगभग 51 बीजेपी कार्यकर्ता मारे गए हैं।

बीजेपी कार्यकर्ता स्वर्गीय मनु हांसदा के बेटे ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई से कहा 'मेरे पिता को टीएमसी के गुंडों ने मार डाला। हमे खुशी है कि हम दिल्ली जा रहे हैं। हमारे इलाके में अब शांति है।' 

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी बुलाया गया है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच जमकर बयानबाजी हुई थी। फोनी तूफान के बाद पीएम मोदी ने ममता बनर्जी से बातचीत करणी चाही तो उन्होंने इनकार करते हुए कहा था कि वे अब नए प्रधानमंत्री से मिलेंगी।

ऐसा कहा जा रहा है कि 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने यह कदम उठाया है। लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कराई है, जबकि बीजेपी ने अकेले दम पर तीन सौ का आंकड़ा पार किया है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 42 सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण