लाइव न्यूज़ :

मोदी 17 फरवरी को तमिलनाडु में तेल व गैस क्षेत्र की कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: February 15, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 17 फरवरी को तमिलनाडु में तेल व गैस क्षेत्र की कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे तो कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रामनाथपुरम-तुतुकुड़ी प्राकृतिक गैस परियोजना और मनाली स्थित चेन्नई पेट्रोलियम निगम लिमिटेड के गैसोलाइन विगंधकन (प्रदूषण को कम करने के लिये जीवाश्म ईंधनों को गंधक मुक्त करना) ईकाई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

मोदी नागपट्टिनम में कावेरी बेसिन रिफाइनरी की आधारशिला भी रखेंगे।

बयान में पीएमओ ने कहा, ‘‘इन परियोजनाओं के सामाजिक व आर्थिक लाभ तो होंगे ही, ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को भी मजबूती देंगे।’’

इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय पट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए