लाइव न्यूज़ :

मोदी ने 'मन की बात' में ईसाक मुंडा को बताया सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत

By भाषा | Updated: July 25, 2021 22:59 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 जुलाई ओडिशा के संबलपुर जिले में रहने वाले ईसाक मुंडा के दिहाड़ी मजदूर से यूट्यूब सनसनी बनने तक के सफर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी प्रभावित किया है। उन्होंने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ''मन की बात'' में ईसाक मुंडा का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह से मुंडा प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हैं, वह सभी को आश्चर्यचकित कर सकते हैं।

मुंडा का उल्लेख करते हुए मोदी ने बताया कि वह कभी एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते थे लेकिन अब एक ‘‘इंटरनेट सनसनी’’ बन गए हैं और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए बेहतर कमा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि वह अपने यू-ट्यूब चैनल से स्थानीय व्यंजन, पारंपरिक भोजन बनाने के तरीके, अपने गांव, अपनी दिनचर्या और खान-पान की आदतों को प्रमुखता से दिखाते हैं।

ईसाक के यूट्यूब चैनल के 7.79 लाख सब्सक्राइबर हैं जबकि उनके फेसबुक पेज पर 14 हजार लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

मोदी ने कहा, “ एक यूट्यूबर के रूप में उनकी यात्रा मार्च 2020 में उस समय शुरू हुई जब उन्होंने ओडिशा के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन 'पखला' (खमीर युक्त पानी वाले चावल) से संबंधित एक वीडियो पोस्ट किया। तब से लेकर अब तक वह सैकड़ों वीडियो पोस्ट कर चुके हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘उनका यह प्रयास कई कारणों से सबसे अलग है। खासकर इसलिए कि इससे शहरों में रहने वाले लोगों को वह जीवनशैली देखने का अवसर मिलता है जिसके बारे में वह बहुत कुछ नहीं जानते। ईसाक मुंडा जी संस्कृति और खानपान दोनों को बराबर मिलाकर के हम सबको प्रेरणा भी दे रहे हैं।’’

रेडियो कार्यक्रम में खुद का जिक्र होने पर 35 वर्षीय मुंडा उनके परिवार और गांव के लोगों का प्रधानमंत्री का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

सातवीं कक्षा तक पढ़े मुंडा निर्माण क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते थे और कोविड-19 महामारी के दौरान नौकरी खोने के बाद जीवन में संघर्ष कर रहे थे, तभी उन्होंने यूट्यूब के साथ अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया।

एक कंपनी से ऋण लेने और तीन हजार रुपये की बचत के साथ मुंडा ने एक स्मार्टफोन खरीदा और पारंपरिक आदिवासी भोजन सहित दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

मुंडा का पहला वीडियो उनके घर पर चावल और सांभर से संबंधित था। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ और उसे ढेर सारे 'लाइक' और 'शेयर' के साथ जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, मुंडा को इस तरह के और वीडियो रिकॉर्ड करने और उन्हें यूट्यूब पर पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुंडा ने कहा, “चैनल चलाने के तीन महीने बाद, मुझे यूट्यूब से मेरे बैंक खाते में 37,000 रुपये मिले। एक महीने बाद, मुझे पांच लाख रुपये मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट