लाइव न्यूज़ :

मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक में पदक विजेताओं की सराहना की, गौरवशाली क्षण लगातार जारी

By भाषा | Updated: September 4, 2021 19:24 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक खेलों में पदक विजेताओं से शनिवार को बातकर उन्हें बधाई दी और कहा कि मौजूदा खेलों में लगातार गौरवशाली क्षण आ रहे हैं।मोदी ने ट्विटर पर तोक्यो पैरालम्पिक में पदक जीतने के लिए मनीष नरवाल, प्रमोद भगत, सिंहराज अडाना और मनोज सरकार के प्रदर्शन की सराहना की।निशानेबाज मनीष नरवाल ने मौजूदा पैरालम्पिक खेलों में भारत की झोली में तीसरा स्वर्ण पदक डाला है जबकि सिंहराज अडाना ने पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में रजत पदक जीता।भगत ने पुरूष एकल एसएल3 वर्ग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता जबकि सरकार ने कांस्य पदक अपने नाम किया जिससे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर तोक्यो पैरालंपिक खेलों में देश को पदक दिलाना जारी रखा। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “प्रमोद भगत ने पूरे देश का दिल जीता है। वह एक चैंपियन हैं, जिनकी सफलता लाखों लोगों को प्रेरित करेगी। उन्होंने उल्लेखनीय सहनशीलता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। बैडमिंटन में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई। भविष्य के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, “‘‘तोक्यो पैरालम्पिक से गौरवशाली क्षण लगातार आ रहे हैं। युवा और प्रतिभाशाली मनीष नरवाल की महान उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक खास क्षण है। उन्हें बधाई। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’उन्होंने कहा, “सिंहराज अडाना ने दोबारा कर दिखाया। उन्होंने एक और पदक जीता, इस बार मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में। उनके इस कारनामे से भारत खुश है। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।’’ प्रधानमंत्री ने नरवाल और अडाना को फोन कर बधाई भी दी। दोनों खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के पैरा-एथलीटों का लगातार प्रोत्साहन करने के लिए उनकी सराहना की और समर्थन करने के लिए आभार जताया।उन्होंने भगत और सरकार को भी फोन किया और पैरालम्पिक में ऐतिहासिक पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि भारतीय एथलीट विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और उनमें आत्मविश्वास की भावना उल्लेखनीय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला