मोदी ने अभिनेता विवेक के निधन पर शोक प्रकट किया

By भाषा | Published: April 17, 2021 12:27 PM2021-04-17T12:27:02+5:302021-04-17T12:27:02+5:30

Modi mourns the death of actor Vivek | मोदी ने अभिनेता विवेक के निधन पर शोक प्रकट किया

मोदी ने अभिनेता विवेक के निधन पर शोक प्रकट किया

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मशहूर तमिल अभिनेता विवेक के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया और कहा कि पर्यावरण तथा समाज के लिए उनकी चिंता उनके जीवन के साथ ही उनकी फिल्मों में भी विदित थी।

विवेक का शनिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जानेमाने अभिनेता विवेक के असामयिक निधन ने बहुत सारे लोगों को सदमा पहुंचाया है। अपने हास्य व बुद्धिमत्तापूर्ण संवाद अदायगी से उन्होंने लोगों का मनोरंजन किया। उनके जीवन व उनकी फिल्मों में पर्यावरण और समाज के लिए उनकी चिंता विदित है। उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’

विवेक को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें ‘ईसीएमओ’ प्रणाली पर रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi mourns the death of actor Vivek

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे