लाइव न्यूज़ :

"मोदी सरकार ने 10 साल में उद्योगपतियों का 7.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया", राहुल गांधी ने भाजपा राज में किसानों की आत्महत्या को मुद्दा बनाते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 31, 2024 11:36 IST

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर सत्ता में आई बीजेपी के राज में हर दिन 30 किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाया कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा की सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया थामोदी सरकार ने 10 साल में उद्योगपतियों का 7.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है

नई दिल्ली:कांग्रेस पार्टी के 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर सत्ता में आई बीजेपी के राज में हर दिन 30 किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

राहुल गांधी ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये एक पोस्ट में आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने उद्योगपतियों का 7.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है।

कांग्रेस नेता ने कहा, "किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर सत्ता में आई बीजेपी के राज में आज हर दिन 30 किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। जब देश के किसानों पर 2014 से 60 फीसदी ज्यादा कर्ज है। मोदी सरकार ने 10 साल में उद्योगपतियों का 7.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। फसल बीमा योजना में किसानों का 2700 करोड़ रुपये रोकने वाली निजी बीमा कंपनियां खुद 40,000 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा रही हैं।"

इसके साथ राहुल गांधी ने इस बात पर भी जोर दिया कि कांग्रेस का लक्ष्य कृषि की लागत कम करना और किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाना है।

 कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "कृषि के लिए महंगे उर्वरक, महंगे बीज, महंगी सिंचाई और महंगी बिजली के कारण कृषि लागत आसमान छू रही है और किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। उचित एमएसपी के बिना किसानों को गेहूं पर 200 रुपये और धान पर 680 रुपये का नुकसान हो रहा है।"

वायनाड के सांसद ने कहा, "कांग्रेस का लक्ष्य कृषि की लागत कम करना और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना है क्योंकि किसानों की समृद्धि का रास्ता उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता है और यही उनके लिए वास्तविक न्याय है।"

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसकिसान आत्महत्याFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी