लाइव न्यूज़ :

पेगासस स्पाईवेयर को मोदी सरकार ने लोकतंत्र के खिलाफ किया इस्तेमाल: राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2021 13:17 IST

राहुल ने कहा कि पेगासस जासूसी का सॉफ्टवेयर है, भारत के कानून के हिसाब से पेगासस हथियार है। सुप्रीम कोर्ट और राफेल की जांच को रोकने के लिए पेगासस का प्रयोग किया गया इसलिए गृहमंत्री और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ न्यायिक जांच की जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी-शाह ने किया भारत के लोकतंत्र पर हमला: राहुल गांधीराहुल गांधी ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांगपेगासस लिस्ट में अनिल अंबानी का भी नाम

इजराइली स्पाईवेयर पेगासस के जरिए जासूसी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले पर शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा। राहुल ने कहा,'मेरा फोन टैप किया गया, ये मेरी प्राइवेसी का मामला नहीं है, मैं भारत में विपक्ष का नेता होने के नाते जनता की आवाज उठाता हूं, इसलिए यह जानता की आवाज दबाने का मामला है।

'मोदी-शाह ने किया भारत के लोकतंत्र पर हमला'राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस को इजराइली सरकार ने एक हथियार माना है। यह हथियार आतंकवादियों के खिलाफ इस्तेमाल होता है लेकिन हमारे पीएम और गृह मंत्री ने लोकतंत्र के खिलाफ इसे इस्तेमाल किया। यह जनता की आवाज पर आक्रमण है। राहुल ने कहा, 'इंटेलिजेंस के कई अधिकारी मुझसे कह चुके हैं कि सर आपका फोन टैप किया जा रहा है। मेरे दोस्तों को फोन करके कहा जाता है कि आप राहुल गांधी से कह दीजिए कि उन्होंने फोन पर ये बात कही थी, लेकिन मैं डरता नहीं हूं'

राहुल गांधी ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांगराहुल ने कहा कि पेगासस जासूसी का सॉफ्टवेयर है, भारत के कानून के हिसाब से पेगासस हथियार है। सुप्रीम कोर्ट और राफेल की जांच को रोकने के लिए पेगासस का प्रयोग किया गया इसलिए गृहमंत्री और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ न्यायिक जांच की जानी चाहिए।

पेगासस लिस्ट में अनिल अंबानी का भी नामपेगासस की लिस्ट में उद्योगपति अनिल अंबानी और सीबीआई (CBI) के पूर्व प्रमुख आलोक वर्मा का भी नाम शामिल किया गया था। ये दावा न्यूज पोर्टल 'द वायर' ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आलोक वर्मा को केंद्र सरकार ने 2018 में CBI के पूर्व प्रमुख के पद से बर्खास्त कर दिया था। इसके फौरन बाद ही वर्मा का नाम पेगासस की लिस्ट में शामिल किया गया। इसके साथ ही अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के 2 अधिकारियों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल थे। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की ओर से फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में दसॉ एविएशन के प्रतिनिधि वेंकट राव पोसिना और बोइंग इंडिया के प्रमुख प्रत्यूष कुमार के नंबर भी 2018 और 2019 में निगरानी में रखे गए थे। बता दें कि फ्रांस से राफेल डील को लेकर विपक्ष के नेता केंद्र सरकार पर अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के आरोप लगाते रहे हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीपेगासस स्पाईवेयरसंसद मॉनसून सत्रअनिल अंबानीरफाल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील